{"_id":"65a44f276ca161a7e507d4db","slug":"unnao-sporting-team-won-the-football-final-unnao-news-c-221-1-uno1004-8602-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: उन्नाव स्पोर्टिंग टीम ने जीता फुटबॉल का फाइनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: उन्नाव स्पोर्टिंग टीम ने जीता फुटबॉल का फाइनल
Mon, 15 Jan 2024 02:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Mon, 15 Jan 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
फोटो- 24
- खेलवीर फुटबॉल एकेडमी को 7-0 से दी मात
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। तहसील रोड स्थित मां योग साधना केंद्र मैदान में रविवार को मकर संक्रांति के अवसर फुटबाॅल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कुल 11 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मैच खेलवीर फुटबॉल एकेडमी और उन्नाव स्पोर्टिंग टीम के बीच खेला गया। इसमें उन्नाव स्पोर्टिंग टीम ने फाइनल मुकाबला जीतकर खिताब अपने नाम किया।
फुटबाॅल प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रवीण मिश्रा भानू ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने कहा है कि फुटबॉल हमें प्रभु से साक्षात्कार करवाता है, और ये फुटबॉल के मैदान में खेल रहे खिलाडी स्वयं इसका अनुभव कर रहे होंगे। उन्होंने कहा कि हर बच्चे को अपना थोड़ा समय खेल मैदान को देना चाहिए। फाइनल मुकाबला मैच खेलवीर फुटबॉल एकेडमी और उन्नाव स्पोर्टिंग टीम के बीच खेला गया। मैच के दूसरे हाफ में उन्नाव स्पोर्टिंग के खिलाड़ी प्रशांत ने दो गोल और पीयूष ने एक गोल दागकर खेलवीर फुटबॉल एकेडमी को 7-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। मैच में निर्णायक की भूमिका में गोविंद थापा, शिवम शर्मा टेनी, अभिषेक निगम, हर्ष दीप सिंह और वात्सल्य शुक्ला रहे। सभी खिलाड़ियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वहीं कम उम्र के प्रतिभावान खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार दिया गया। इस दौरान डॉ.अश्वनी कुमार शुक्ला, कपिल पांडेय, पवन मिश्रा, डॉ. बीके सिंह, मजहर अली, प्रमोद कुमार, आलोक शर्मा, कृष्ण प्रताप सिंह, प्रीती गुप्ता, प्रणिता पांडेय भी मौजूद रहीं।