{"_id":"619e81e8a56f7f5e68627bac","slug":"unnao-s-one-in-solver-gang-unnao-news-knp6658665168","type":"story","status":"publish","title_hn":"साल्वर गैंग में उन्नाव का युवक भी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साल्वर गैंग में उन्नाव का युवक भी शामिल
विज्ञापन
उन्नाव। गोरखपुर से एसटीएफ के हत्थे चढ़े सॉल्वर गिरोह के पांच सदस्यों में शहर के मोहल्ला आदर्श नगर का अभिनाश यादव भी शामिल है। वह इलाहाबाद में महालेखाकार कार्यालय में अकाउंटेंट के पद पर तैनात है।
अभिनाश पर गिरोह के सदस्यों के साथ ऑनलाइन परीक्षा केंद्राें पर एप के जरिए परीक्षार्थियों को नकल कराने का आरोप है। गिरोह के पास से नीली बत्ती लगी कार व नगदी भी मिली है।
एसटीएफ को पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित दरोगा एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती के लिए होने वाली ऑनलाइन परीक्षा में सॉल्वर गिरोह की सक्रियता की सूचना मिली। गोरखपुर के विष्णुपुरम भेडियागढ़ मोहल्ले से पांच शातिरों को गिरफ्तार किया गया। आदर्श नगर निवासी अभिनाश यादव ने बताया कि गिरोह के सदस्य आकाश ने उसे एप के जरिए सॉल्वर के रूप में बुलाया था।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपियों में अविनाश के अलावा गोरखपुर का अंकित, संतोष कुमार यादव, महराजगंज जिले का विनय कुमार यादव समेत अन्य शामिल हैं। सभी के पास से 5.50 लाख रुपये समेत अन्य सामग्री बरामद की गई है। गोरखपुर के शाहपुर थाना में सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा गया है।