फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Unnao: Rohingya's bank accounts suspected, many pass books of banks were found from Shahid's house, investigation started

उन्नाव: रोहिंग्या के बैंक खातों का शक, शाहिद के घर से मिली थी बैंकों की कई पास बुकें, जांच शुरु

Sun, 07 Mar 2021 12:47 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 07 Mar 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
Unnao: Rohingya's bank accounts suspected, many pass books of banks were found from Shahid's house, investigation started
उन्नाव में एटीएस ने मारा था छापा - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव के स्लाटर हाउस से गिरफ्तार रोहिंग्या के जिले में बैंक खाते होने के आशंका पर जांच शुरू की गई है। रोहिंग्या के किराये के मकान पर एटीएस को कई बैंकों की पास बुकें मिली थीं। इसमें कुछ अलीगढ़ की थीं। रिमांड के दौरान पूछताछ में रोहिंग्या से एटीएस को कई इनपुट मिले हैं।
विज्ञापन


इसके आधार पर एटीएस कभी भी जिले में जांच करने पहुंच सकती है। बंथर स्थित स्लाटर हाउस से 28 फरवरी को एटीएस ने म्यांमार निवासी रोहिंग्या शाहिद को गिरफ्तार किया था। बाद में उसके कासिम नगर स्थित किराये के घर में दबिश दी थी।
विज्ञापन


इस दौरान पांच लाख की नगदी, आठ पासपोर्ट और कई बैंकों की पास बुक एटीएस को मिली थी। शाहिद का सिम भी देश से लिया हुआ है। एटीएस को शक है कि आरोपी के जिले में भी बैंक अकाउंट है। इस पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार आरोपी को चार दिन की रिमांड पर लेकर हुई पूछताछ में कई अहम क्लू एटीएस के हाथ लगे हैं। उसके साथियों की गिरफ्तारी के साथ अन्य कड़ियों को सुलझाने के लिए एटीएस कभी भी जिले में आ सकती है। औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार को भी एटीएस की छापे की दहशत बरकरार रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed