फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Unnao reached the "A" categories equipped Varuna Express

उन्नाव पहुंची ‘ए’ कैटेगरी की सुविधाओं से लैस वरुणा एक्सप्रेस

Wed, 07 Dec 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Wed, 07 Dec 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
Unnao reached the "A" categories equipped Varuna Express
उन्नाव स्टेशन के दो नंबर प्लेटफार्म पर खड़ी वरुणा एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला
नए लुक में ‘ए’ कैटेगरी से लैस वरुणा एक्सप्रेस मंगलवार को उन्नाव पहुंची तो उसे देखने के लिए लोगों में अलग उत्सुकता रही। मेगा ब्लाक के बाद ट्रेन में दीनदयालु कोच लगाए गए हैं। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई वीआईपी व्यवस्थाएं की गई हैं।
विज्ञापन


 करीब 26 दिनों के मेगाब्लाक के दौरान डायवर्ट रूट से चल रही वरुणा एक्सप्रेस को मंगलवार को उन्नाव होते हुए गुजारा गया तो इसमें लगे दीनदयालु कोच लोगाें के लिए आकर्षण का केंद्र रहे। मेगाब्लाक के दौरान ट्रेन में रेलवे ने यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने का काम किया है। इसमें लगे दीनदयालु कोच में इंट्री गेट के पास दोनों ओर वाटर फिल्टर, बायो-टायलेट लगाया है।
विज्ञापन

इन कोचों में डस्टबिन, एंटी थैप्ट अरेंजमेंट, 20 से अधिक मोबाइल चार्जर प्वाइंट, स्टेनलेस स्टील के डोरवेज पैनल भी लगे हैं। कोच का साइज भी बढ़ा है। आग से बचाव के लिए सभी कोच में अग्निरोधक संयंत्र लगाए गए हैं। विभागीय अफसरों की मानें तो इन कोच में सफर करने के लिए यात्री अधिक प्रयास करेंगे और इसकी सुविधाओं का लाभ लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed