फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Unnao: Police eyes on provocative posts and comments of leaders

उन्नाव: नेताओं की भड़काऊ पोस्ट व टिप्पणियों पर पुलिस की नजर

Mon, 31 Jan 2022 07:50 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 31 Jan 2022 07:50 PM IST
सार

विधानसभा चुनाव निष्पक्ष कराने के लिए पुलिस ने अपराधियों पर नकेल कसने के साथ ही सोशल मीडिया की भी निगरानी तेज कर दी है। चुनावी रैलियों पर बैन लगने के बाद नेता सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों तक पैठ बना रहे हैं। नेताओं के साथ उनके कारखास भी सोशल मीडिया पर बेहद सक्रिय हैं।

विज्ञापन
Unnao: Police eyes on provocative posts and comments of leaders
भड़काऊ पोस्ट व टिप्पणियों पर पुलिस की नजर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में कोरोना काल में लगाई गईं बंदिशों के कारण नेता जनता के बीच जाकर चुनाव प्रचार और रैलियां नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में वह सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लोगों से जुड़ने की कोशिश कर रहे हैं। इसमें किसी तरह का दुष्प्रचार न होने पाए, इसके लिए पुलिस हर एक नेता के सोशल अकाउंट पर नजर बनाए रखी है। 
विज्ञापन


सर्विलांस सेल के साथ साइबर सेल भी इन नेताओं पर नजर रखे हुए है कि किसी तरह की भड़काऊ पोस्ट तो नहीं डाली जा रही। एसपी दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि जो भी दुष्प्रचार कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश करेगा, उससे सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव निष्पक्ष कराने के लिए पुलिस ने अपराधियों पर नकेल कसने के साथ ही सोशल मीडिया की भी निगरानी तेज कर दी है। चुनावी रैलियों पर बैन लगने के बाद नेता सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों तक पैठ बना रहे हैं। नेताओं के साथ उनके कारखास भी सोशल मीडिया पर बेहद सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी नेता सोशल मीडिया पर पोस्टों के जरिये लोगों का समर्थन जुटा रहे हैं। इसे देखते हुए साइबर सेल व सर्विलांस टीमें सोशल मीडिया पर की जा रही पोस्ट व टिप्पणियों पर बारीकी से नजर रख रहीं हैं। इसके अलावा व्हाट्स ऐप ग्रुपों की भी निगरानी की जा रही है। पूर्व के चुनावों में दुष्प्रचार करने वाले पुलिस की रडार पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed