फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao panchayat election 2021: Names of six candidates announced

पंचायत चुनाव: भाजपा ने उन्नाव में संगीता सेंगर की जगह पूर्व एमएलसी की पत्नी को उतारा, पांच और उम्मीदवार घोषित

Sun, 18 Apr 2021 02:47 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 18 Apr 2021 02:47 PM IST
सार

पूर्व एमएलसी स्व. अजीत सिंह की पत्नी शकुन सिंह को भाजपा ने अधिकृत उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा भाजपा ने पांच अन्य व सपा ने दो सीटों पर समर्थित उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है।

विज्ञापन
unnao panchayat election 2021: Names of six candidates announced
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले में आखिरकार फतेहपुर चौरासी तृतीय सीट से भाजपा ने समर्थित उम्मीदवार का नाम घोषित कर दिया। तीन दिन पूर्व इसी सीट से नामांकन कराने वाली पूर्व एमएलसी स्व. अजीत सिंह की पत्नी शकुन सिंह को भाजपा ने अधिकृत उम्मीदवार बनाया है।
विज्ञापन


इसके अलावा भाजपा ने पांच अन्य व सपा ने दो सीटों पर समर्थित उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। फतेहपुर चौरासी तृतीय सीट से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए पूर्व में भाजपा ने सजायाफ्ता कुलदीप सिंह सेंगर की पत्नी संगीता सेंगर को समर्थित प्रत्याशी बनाया था।
विज्ञापन


बाद में उनका टिकट काट दिया गया था। इसके बाद इस सीट पर अधिकृत उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की गई थी। वहीं, 15 अप्रैल दोपहर 3.30 बजे शकुन सिंह ने इस सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया था। अब भाजपा ने इस सीट से शकुन सिंह को ही समर्थित प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा हसनगंज द्वितीय सीट से सुशीला सिंह, सिकंदरपुर सरोसी तृतीय से सरोजनी, हिलौली द्वितीय से मुकेश कुमार, हिलौली चतुर्थ से पूनम लोधी और बिछिया तृतीय से धर्मेंद्र गौतम भाजपा के समर्थित प्रत्याशी होंगे। उधर, सपा ने भी सिकंदरपुर सरोसी प्रथम से अशोक कुमार सिंह और असोहा प्रथम से योगेश यादव उर्फ टिंकू को अधिकृत उम्मीदवार घोषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed