फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

लेखपाल को बंधक बनाकर तलाशी लेने में चार सपाई गए जेल

Wed, 16 Mar 2022 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
unnao news
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। संवाद - फोटो : UNNAO
सोनिक (उन्नाव)। मतगणना से एक दिन पहले दही चौकी स्थित वेयर हाउस के गेट पर चुनाव सामग्री लेकर पहुंचे लेखपाल को बंधक बनाने और उसके बैग की तलाशी लेने के मामले में पुलिस ने चार सपाइयों को मंगलवार रात गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को सभी को जेल भेज दिया गया। अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन

नौ मार्च को बीघापुर तहसील में तैनात लेखपाल कुलदीप कुमार मतगणना सामग्री लेकर दही थाना क्षेत्र में वेयरहाउस पहुंचे थे। लेखपाल ने आरोप लगाया था कि 15-20 लोगों ने खुद को सपाई बताकर उन्हें गेट पर रोक लिया और कार में रखे उनके बैग की तलाशी ली। उन्होंने खुद को सरकारी कर्मी बताया फिर भी वह नहीं माने और जान से मारने की धमकी देकर बंधक बना लिया। सभी ने सरकारी कार्य में बाधा डाली। लेखपाल ने उसी दिन दही थाने में 15-20 अज्ञात लोगाें पर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, जान से मारने की धमकी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने बताया कि घटना के वक्त बनाए गए वीडियो के आधार पर दही थाना क्षेत्र के गजौली गांव निवासी सुशील यादव, रामबख्शखेड़ा मजरा गजौली निवासी सुनील कुमार, कलंदरखेड़ा मजरा रायपुर बुजुर्ग निवासी नरेंद्र यादव व बस्तीखेड़ा मजरा ओरहर निवासी उदयराज यादव को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। सभी को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed