फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

नारी चौपाल में महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर

Tue, 08 Mar 2022 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 11:23 PM IST
विज्ञापन
unnao news
उन्नाव। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। गंजमुरादाबाद, फतेहपुर चौरासी व सफीपुर में आयोजित नारी चौपाल में महिलाओं व छात्राओं को उनके अधिकार बताए गए। हसनगंज में कृषि गोष्ठी में महिलाओं को खेती की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

गंजमुरादाबाद संवाद के अनुसार उच्च प्राथमिक विद्यालय रतई पुरवा में मंगलवार को महिला दिवस पर नारी चौपाल का आयोजन किया गया। छात्राओं ने पेंटिंग के माध्यम से महिलाओं के अधिकार और उपलब्धियों की जानकारी दी। विद्यालय के प्रभारी शिक्षक इंद्रपाल, प्रधान अध्यापिका सरिता श्रीवास्तव, प्राथमिक विद्यालय रतई पुरवा के इंचार्ज शिक्षक अरविंद कुमार , विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष रामऔतार शास्त्री भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

फतेहपुर चौरासी संवाद के अनुसार प्राथमिक विद्यालय में नारी चौपाल आयोजित की गई। जिसमें स्कूल की इंचार्ज शिक्षिका ज्योति एवं थाने की महिला आरक्षी सोनू तिवारी, दिव्या ने महिलाओं व छात्राओं को अधिकारों के प्रति जागरूक किया। विद्यालय के सहायक शिक्षक व ब्लॉक शिक्षक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिव प्रताप सिंह, राजेश कुशवाहा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफीपुर संवाद के अनुसार प्राथमिक विद्यालय अटवा में विद्यालय में नारी शिक्षा चौपाल हुई। ग्राम प्रधान लक्ष्मी तिवारी ने लैंगिक समानता पर विस्तार से चर्चा की।
महिला किसानों का किया सम्मान
हसनगंज संवाद के अनुसार औरास ब्लॉक के नंदौली गांव में कृषि विज्ञान केंद्र, धौरा द्वारा ‘कौशल एवं अभिनवीकरण कृषक महिला सशक्तीकरण’ विषय पर गोष्ठी हुई। इस मौके पर कृषि विभाग केंद्र की डॉ. अर्चना सिंह, डॉ. रत्ना सहाय, वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र ने जैविक खेती अपनाने हेतु विभिन्न तकनीकों पर चर्चा की। डॉ. जय कुमार यादव ने जैविक खेती के लिए प्रोत्साहित किया। कृषि क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने वाली आठ प्रगतिशील महिला कृषकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सतीश सैनी, ग्राम प्रधान वेदवती, रत्ना सहाय, डॉ. जय कुमार यादव, गीता सिंह, डॉ.विनीता सिंह मौजूद रहे।

सुमंगला योजना की दी जानकारी
बांगरमऊ संवाद के अनुसार उच्च प्राथमिक विद्यालय धन्ना पुरवा सकरौली में प्रधान अध्यापिका गीता यादव ने बालिका शिक्षा तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही कन्या सुमंगला योजना के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर अभिषेक तिवारी, लक्ष्मी, ज्योति, शिवानी, शिक्षक अनुज रावत, आशीष यादव, अभिषेक तिवारी, राजिया खातून, शिखा सिंह, संतोष यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed