फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

सीएनजी की कमी, कंपनी ने घटाई आपूर्ति

Tue, 08 Mar 2022 11:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 11:11 PM IST
विज्ञापन
unnao news
सीएनजी पेट्रोल पंप पर लगी वाहनों की कतार। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। रूस-यूक्रेन युद्ध का असर सीएनजी की आपूर्ति पर पड़ा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें बढ़ने और सीएनजी की कमी से निपटने के लिए गैस आपूर्ति करने वाली कंपनी सीयूजीएल (सेंट्रल यूपी गैस लिमिटेड) ने शहर व आसपास के तीनों सीएनजी फिलिंग स्टेशनों पर गैस की आपूर्ति आधी कर दी है। इन पंपों पर लगे आधे नोजल डिस्पेंसर में कंपनी ने सील लगा दी है। मंगलवार को सीएनजी पंपों पर वाहनों की कतारें लगी रहीं। लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

शहर व आसपास के तीन सीएनजी पंपों से प्रतिदिन 20,000 किलो गैस वाहनों में भरी जाती है। रूस और यूक्रेन युद्ध के कारण गैस की किल्लत बढ़ते देखकर सीयूजीएल कंपनी के अधिकारियों ने मंगलवार को लखनऊ-कानपुर हाईवे पर शिवसिंह खेड़ा के पास स्थित पंप पर चार में से दो डिस्पेंसर रीडिंग नोट करने के बाद सील कर दिए। उन्नाव-शुक्लागंज मार्ग पर अकरमपुर स्थित पंप पर दो में एक डिस्पेंसर सील कर दिया। हाईवे पर नवाबगंज के पास स्थित पंप पर भी आपूर्ति आधी कर दी। इसके कारण सुबह से ही वाहनों में गैस भरवाने के लिए लोगों को लंबी लाइन में लगना पड़ा। पंप संचालक सौरभ मिश्रा ने बताया कंपनी की ओर से कुछ दिन तक बिक्री आधी करने के निर्देश दिए गए हैं। इसलिए आधे डिस्पेंसर सील कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

सीयूजीएल के जनसंपर्क अधिकारी नवीन सिंह ने बताया कि गेल और गुजरात से गैस की आपूर्ति होती है। गैस कम मिलने के कारण ये कदम उठाया गया है। फिलिंग स्टेशनों को आधी क्षमता से चलाने के लिए कहा गया है। उद्योगों में भी आपूर्ति घटाई गई है। कमी होने पर लोग स्टॉक का भी प्रयास करते हैं, इसलिए पंपों की क्षमता घटाई गई है, इससे सिर्फ वही लोग पहुंचेंगे, जिन्हें वास्तव में जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रसोई गैस, डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ने की भी चर्चा
रसोई गैस (एलपीजी) और पेट्रोल व डीजल के दाम भी बढ़ने की चर्चा है। घरेलू गैस की मांग भी बढ़ गई है। एजेंसी संचालकों का कहना है कि होली के त्योहार और सिलिंडर महंगा होने की आशंका को देखते हुए लोग सिलिंडर भरवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed