फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

फंदे से लटके मिले युवक व युवती के शव

Mon, 06 Sep 2021 07:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 07:02 PM IST
विज्ञापन
unnao news
उन्नाव। हसनगंज व पुरवा कोतवाली क्षेत्र में युवक व युवती के शव फंदे से लटके मिले। युवक लखनऊ में कार चलाकर परिवार का गुजारा चलाता था। परिजनों के अनुसार कोरोना काल में नौकरी छूट जाने और दूसरी जगह कोई काम न मिलने से वह परेशान रहता था। युवती की मौत की वजह परिजन स्पष्ट नहीं कर पाए। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

घटना-1
हसनगंज। कोतवाली क्षेत्र के हिलालमऊ निवासी पिंटू (28) का शव रविवार की रात घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। शव लटका देख गर्भवती पत्नी सुशीला बेसुध हो गई। पत्नी के अनुसार पति लखनऊ में कार चलाता था। कोरोना काल में उसकी नौकरी छूट गई थी। वह नौकरी के लिए भटक रहा था। इसी से वह परेशान चल रहा था। उसने नौकरी न मिलने से परेशान होकर जान दे दी। पति की मौत सुशीला व बेटी काजल समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

घटना-2
पुरवा। नगर के मोहल्ला चंदीगढ़ी निवासी श्रीधर की 20 वर्षीय बेटी केशपती का शव सोमवार को घर के कमरे फंदे से लटका मिला। घटना के समय माता-पिता खेत गए थे। घर लौटने पर मुख्य दरवाजा अंदर से बंद होने पर उसे खुलवाने की कोशिश की। अंदर से कोई जवाब न मिलने पर गैलरी से जाकर कमरे में झांककर देखा तो बेटी का शव फंदे से लटका देख चीख निकल गई। सूचना पर पहुंचे कोतवाल अजय त्रिपाठी ने कमरे की कुंडी तुड़वाकर शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बेटी द्वारा आत्महत्या करने की तहरीर पुलिस को दी है पर कारण स्पष्ट नहीं कर सके। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही है। वहीं, पोस्टमार्टम में हैंगिंग की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed