फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

रेस्टोरेंट संचालक को तमंचा दिखा नगदी-मोबाइल लूटा

Mon, 06 Sep 2021 06:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 06:50 PM IST
विज्ञापन
unnao news
उन्नाव। रेस्टोरेंट से पिता के साथ घर लौट रहे संचालक को अचलगंज थाना क्षेत्र के कोरारी मोड़ के बाद तीन बाइक सवार सात लुटेरों ने रोक लिया। संचालक के विरोध करने पर तमंचा लगा जान से मारने की धमकी देकर 10 हजार की नगदी व मोबाइल लूट लिया। संचालक ने थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला पीडीनगर सेक्टर ए निवासी धर्मेंद्र सिंह का अचलगंज के लोहचा मोड़ पर रेस्टोरेंट हैं। धर्मेंद्र का आरोप है कि रविवार रात लगभग 10 बजे वह अपने पिता समरबहादुर के साथ बाइक से रेस्टोरेंट बंद कर घर लौट रहे थे। कोरारी मोड़ के पास पीछे से तीन बाइकों पर सवार 7 लोग आए और ओवरटेक कर बाइक रोक ली। बाइक से उतरे लोगों ने छीनाझपटी शुरू कर दी। विरोध करने पर तमंचा निकालकर जान से मारने की धमकी दी और जेब से 10 हजार रुपये व मोबाइल लूटकर भाग निकले।
विज्ञापन

धर्मेंद्र के अनुसार बाइक सवार लोगों ने उससे मारपीट भी की। बताया कि उसके साथ घटना होने से कुछ देर पहले अचलगंज में पिज्जा की दुकान चलाने वाले युवक के साथ भी इसी तरह की घटना हुई, हालांकि पिज्जा दुकान संचालक द्वारा बाइक न रोकने से लुटेरे लूटपाट में सफल नहीं हो सके। उसने लगभग 6 किमी दूर भौनीखेड़ा चौराहा पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी थी। एसओ राघवन सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। घटना मारपीट की लग रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed