{"_id":"610ff7198ebc3e7ca937498f","slug":"unnao-news-unnao-news-knp6450563141","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधे शहर की 12 घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधे शहर की 12 घंटे गुल रही बिजली
विज्ञापन
सिटी पावर हाउस में पैनल बदलती तकनीकी टीम। संवाद
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। सिटी पावर हाउस में पैनल बदलने से आधे शहर में 12 घंटे तक बिजली गुल रही। घंटों बिजली न आने से इन्वर्टर भी जवाब दे गए। इससे डेढ़ लाख से अधिक आबादी प्रभावित हुई। इसके अलावा अन्य क्षेत्रों में भी लोकल फाल्टों के चलते बिजली की आवाजाही लगी रही। जिससे लोग परेशान रहे।
शहर के सिटी पावर हाउस के पैनल काफी जर्जर हो गए थे। जिससे कुछ ही देर चलने के बाद उपकेंद्र ओवरलोड होकर बंद हो जाता था। इससे लोगों को बिजली कटौती से परेशानी हो रही थी। इस समस्या के समाधान के लिए रविवार को बिजली विभाग ने पैनल बदलने का काम कराया। सुबह 8 बजे से सिटी पावर हाउस से जुड़े मोहल्लों की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। जिसके बाद जर्जर पैनल के स्थान पर नए पैनलों को लगाने का काम शुरू कराया गया।
अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक पावर हाउस में मौजूद रहकर अपनी निगरानी में पैनल बदलाव का काम कराते रहे। दोपहर में कई बार रुक-रुककर हुई बारिश से काम कुछ समय के लिए प्रभावित हुआ। हालांकि कर्मचारी हल्की बारिश में भी पैनल बदलने में जुटे रहे। शाम 7 बजे तक बिजली न आने से घरों में लगे इन्वर्टर भी धड़ाम हो गए। लोग हाथ पंखा लेकर उमस भरी गर्मी दूर करने का प्रयास करते नजर आए।
विज्ञापन
विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता एससी शर्मा ने बताया कि सिटी पावर हाउस के पुराने पैनल काफी जर्जर हो गए थे। जिससे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति काफी प्रभावित हो रही थी। जिस कारण रविवार को सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक सिटी पावर हाउस को बंद रखकर पैनलों को बदलाया गया। रात आठ बजे विद्युत आपूर्ति शुरू हो गई है। अब ट्रिपिंग की समस्या खत्म होगी और निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सकेगी।
इन क्षेत्रों की गुल रही बिजली
सिटी पावर हाउस के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों छोटा चौराहा, बड़ा चौराहा, कसाई चौराहा, आईबीपी चौराहा, कांजी, तालिब सराय, नारेेंद्र नगर, अब्बास बाग, कासिम नगर, हाकिम टोला, बुधवारी व जवाहर नगर आदि।
अन्य क्षेत्रों में भी बनी रही आवाजाही
सिटी पावर हाउस के अलावा पीडीनगर, इब्राहिमाबाग, कब्बाखेड़ा उपकेंद्र से जुडे़ मोहल्लों में भी बिजली की आवाजाही लगी रही। हल्की बारिश के चलते कई विद्युत लाइनें ब्रेकडाउन में चली गईं। जिससे सिविल लाइन, रामपुरी, पूरननगर, बंधूहार, दरोगाबाग, मोतीनगर, पीतांबरनगर, कृष्णानगर आदि क्षेत्रों में भी बिजली का संकट रहा।