{"_id":"60d8ce608ebc3e356749648d","slug":"unnao-news-unnao-news-knp6368651115","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालत में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालत में युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफीपुर। दो दोस्तों के साथ बाइक पर निकले युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव उन्नाव-हरदोई मार्ग पर सफीपुर के दरौली गांव के सामने पड़ा मिला। पुलिस हादसे में मौत होना मान रही है लेकिन हालात को देखकर भाई घटना को संदिग्ध मान रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के काजीपुर कच्छ गांव निवासी रामसागर (30) पुत्र शिवबालक शनिवार रात लगभग नौ बजे गांव के दोस्त रोहित व बब्बन यादव के साथ बाइक पर निकले थे। पत्नी सुनीता ने बताया कि बताया कि कहां जा रहे हैं, इसकी जानकारी नहीं दी थी। रात लगभग 11:21 बजे रामसागर ने चचेरे भाई रामजी यादव को फोन कर बताया कि दोस्तों के साथ झगड़ा हो गया है। आरोप है कि बात करते समय रोहित ने फोन काट दिया।
रात लगभग 11:45 बजे पुलिस ने उन्नाव-हरदोई मार्ग पर दरौली गेट के सामने रामसागर को बेहोश पड़ा देखा। पुलिस लहूलुहान रामसागर को सीएचसी ले गई, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जेब से मिले आधारकार्ड से शिनाख्त कर पुलिस ने परिजनों को हादसे में मौत होने की जानकारी दी।
विज्ञापन
सीएचसी पहुंचे रामसागर के बड़े भाई प्रशांत यादव ने घटना को संदिग्ध बताया। उनका कहना था कि न बाइक छतिग्रस्त हुई और न ही दोनों दोस्त मौके पर मिले। सीओ बीनू सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। रामसागर का विवाह चार वर्ष पूर्व सुनीता के साथ हुआ था। उसके कोई संतान नहीं है।