फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

हाईवे पर लूटपाट करने वाले गिरोह के दो शातिरों को पुलिस ने दबोचा, एक भागा

Mon, 28 Jun 2021 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
unnao news
नवाबगंज (उन्नाव)। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर रात में ट्रक चालकों से नगदी व डीजल लूटने वाले गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने दबोच लिया और एक भाग निकला। बदमाशों के पास से असलहे व कार बरामद की गई है। पुलिस बदमाशोें से गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी कर रही है।
विज्ञापन

लखनऊ-कानपुर हाईवे पर जाजमऊ से बनी के बीच रात में खड़े ट्रकों के चालकों से मारपीट कर लूट की जा रही थीं। पुलिस शिकायत लेकर थाने पहुंचने वाले चालकों को चलता कर देती थी। 10 से अधिक वारदात होने के बाद पुलिस और स्वाट टीम सक्रिय हुई।
विज्ञापन

सीओ हसनगंज आरके शुक्ल शनिवार रात अजगैन पुलिस के साथ हाईवे पर गश्त कर रहे थे। जगदीशपुर गांव के पास एक ढाबा से कुछ दूरी पर हरदोई रजिस्ट्रेशन नंबर की कार दिखी। कार में तीन लोग बैठे थे। पुलिस ने शक के आधार पर तीनों को नीचे उतारा। इसी बीच एक कार सवार भाग निकला। पुलिस ने कोतवाली ले जाकर दो से पूछताछ की। उन्होंने अपने नाम हरदोई निवासी बउवा और दीपू बताए। दोनों ने हाईवे पर ट्रकों को रोक चालकों से मारपीट कर नगदी-मोबाइल व डीजल लूटने की वारदात करना कबूल किया। पुलिस ने कार में कुछ असलहे व अन्य हथियार भी बरामद किए हैं। पुलिस गिरोह तक पहुंचने के लिए अभी खुलासे से बच रही है। सीओ ने बताया कि कुछ संदिग्ध लोगों को पकड़ा गया है, शीघ्र खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक लाख रुपये देकर खुद को छोड़ने की कही बात
नवाबगंज। पुलिस सुत्रों के अनुसार दोनों लुटेरों ने खुद को छोड़ने के नाम पर पुलिस को एक लाख रुपये तक देने की बात कह डाली। हालांकि पुलिस ने जवाब में सलाखों के पीछे भेजने की बात कह लॉकअप में डाल दिया।

स्वॉट के निशाने पर थे आरोपी
जिन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है वह स्वॉट के निशाने पर थे। सूत्रों के अनुसार स्वॉट व सर्विलांस टीम इन लुटेरों को लगातार ट्रेस कर रही थी। गिरोह तक पहुंचने के लिए टीम हाथ नहीं डाल रही थी। हालांकि शनिवार रात लुटेरे सीओ हसनगंज के हत्थे चढ़ गए। चर्चा है कि पुलिस पूछताछ के आधार पर जल्द बड़े गिरोह का खुलासा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed