फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

कोविड नियंत्रण के लिए तय की गई जिम्मेदार

Mon, 19 Apr 2021 12:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
unnao news
उन्नाव। कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन ने कई व्यवस्थाएं शुरू की हैं। इसके लिए स्वास्थ्य अधिकारियों को लगाया गया है। निगरानी के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को नामित किया गया है।
विज्ञापन

कोरोना से संबंधित सैंपलिंग के लिए डॉ. जयराम सिंह (मो.न. 9450694321) को स्वास्थ्य विभाग से नामित किया गया है। वहीं, प्रशासनिक अधिकारी एडीएम न्यायिक (मो.न. 9415366530) को बनाया गया है। फैसिलिटी आवंटन की व्यवस्था डॉ. एके रावत (मो.न. 9415164868) और प्रशासनिक अधिकारी के रूप में सिटी मजिस्ट्रेट चंदन पटेल (मो.न. 9454416660) को नामित किया गया है। कांट्रैक्ट ट्रेसिंग डॉ. रवि यादव (मो.न. 9415546733) की जिम्मेदारी होगी। होम आइसोलेशन के लिए डॉ. तन्मय कक्कड़ (मो.न. 9839918499) और नामित अधिकारी एडीएम न्यायिक राकेश कुमार होंगे। डिप्टी कलेक्टर अंकित शुक्ला (मो.न.9236064446) फैसिलिटी में भर्ती मरीजों का फीडबैक प्राप्त करेंगे। हॉट स्पॉट की व्यवस्था डॉ. नरेंद्र सिंह कराएंगे। नामित प्रशासनिक अधिकारी ग्रामीण क्षेत्रों के लिए सीडीओ सरनीत कौर ब्रोका 9454465441 और नगरीय में एडीएम (वित्त/राजस्व) राकेश कुमार सिंह (मो.न. 9454417632) होंगे।
विज्ञापन

हॉट स्पॉट सैनिटाइजेशन व सर्विलांस का फीडबैक डिप्टी कलेक्टर देवेंद्र प्रताप सिंह (मो.न.8826032370) लेंगे। निगरानी समितियां एवं सर्विलांस एक्टिविटी की जिम्मेदारी डॉ. ललित (मो.न.9839091453) और प्रशासनिक अधिकारी के रूप में ग्रामीण क्षेत्रों में सीडीओ व नगरीय में एडीएम निगरानी करेंगे। क्वारंटीन सेंटर की जिम्मेदारी सीडीओ सरनीत कौर ब्रोका को दी गई है। कम्युनिटी किचेन एडीएम (वित्त/राजस्व) राकेश कुमार सिंह देखेंगे। एकीकृत कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की निगरानी सिटी मजिस्ट्रेट चंदन कुमार पटेल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरस्वती मेडिकल कालेज आशाखेड़ा व श्रीराम मूर्ति स्मारक हॉस्पिटल आशाखेड़ा की निगरानी की जिम्मेदारी डॉ. विवेक गुप्ता (मो.न. 7985736383) और प्रशासनिक अधिकारी के रूप में एसडीएम हसनगंज प्रदीप वर्मा (मो. न. 9454416657) को लगाया गया है। डीएम रवींद्र कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि रोजाना रात्रि में कोविड-19 की होने वाली मीटिंग में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed