{"_id":"607c82b18ebc3ebcc434e7fe","slug":"unnao-news-unnao-news-knp6242128102","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से व्यापारी सहित 8 की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से व्यापारी सहित 8 की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। सरस्वती मेडिकल कॉलेज कोविड अस्पताल में भर्ती वृद्धा सहित आठ की मौत हो गई। वहीं, मेडिकल स्टोर संचालक ने दिल्ली ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। नवाबगंज निवासी दो व्यापारी की भी मौत हो गई। एक की कानपुर के एक नर्सिंगहोम में और दूसरे की सरस्वती मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, एसपी सहित जिले में 326 कोरोना संक्रमित मिले हैं।
सरस्वती मेडिकल कॉलेज में भर्ती शुक्लागंज निवासी 75 वर्षीय वृद्ध, 50 वर्षीय महिला, सिकंदरपुर कर्ण के 72 वर्षीय वृद्ध, मियागंज की 62 वर्षीय वृद्धा, हिरननगर मोहल्ले में 66 वर्षीय वृद्ध ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, नवाबगंज कस्बे के मोहल्ला दुर्गागंज निवासी 40 वर्षीय व्यापारी की कानपुर के नर्सिंगहोम में व आदर्श नगर मोहल्ला निवासी (48) साल के मेडिकल स्टोर संचालक के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद दिल्ली एम्स ले जाते समय आगरा के पास मौत हो गई।
वहीं, संक्रमितों में पुलिस अधीक्षक, सिकंदरपुर कर्ण में 45, सुमेरपुर में 15, औरास में 4, नवाबगंज में 8, पुरवा में 29, सिकंदरपुर सरोसी में 12, सफीपुर में 25, बीघापुर में 17, हिलौली में 2, हसनगंज में 11, मियागंज में 3, बिछिया में 5, गंजमुरादाबाद में 8, फतेहपुर चौरासी में 4, शहर में 73 व शुक्लागंज में 65 कोरोना संक्रमित जांच के दौरान मिले हैं।
विज्ञापन
सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि आरटीपीसीआर की रिपोर्ट में संक्रमित पाए गए 229 लोगों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। उनके संपर्क में आए लोगों की पहचान कर जांच कराई जाएगी।