फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

हाईवे पर जाम में फंसी ऑक्सीजन सिलिंडर लदी डीसीएम, अफरातफरी

Sun, 18 Apr 2021 12:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
unnao news
नवाबगंज(उन्नाव)। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर लगे जाम में ऑक्सीजन सिलिंडर लेकर जा रही डीसीएम के फंसने से नवाबगंज स्थित कोविड अस्पताल में अफरातफरी मच गई। समय रहते एंबुलेंस भेजकर 5 सिलिंडर अस्पताल पहुंचाए गए। पुलिस ने हाईवे के दोनो छोर पर वाहनों को रोककर डीसीएम के लिए रास्ता बनाया और मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना किया।
विज्ञापन

कोविड के दूसरे स्ट्रेन के खतरनाक प्रकोप से मरीजों को सबसे ज्यादा ऑक्सीजन की जरूरत पड़ रही है। जिसके लिए मेडिकल कालेज प्रबंधन हर संभव कोशिश कर ऑक्सीजन सिलिंडरों का स्टॉक करने में लगा हुआ है। शनिवार तड़के कानपुर से 54 सिलिंडर लेकर निकली एक डीसीएम लखनऊ-कानपुर हाईवे पर अजगैन कोतवाली के जगदीशपुर गांव के सामने मोहान लिंक रोड पर डायवर्ट हो रहे वाहनों से लगे जाम में फंस गई।
विज्ञापन

काफी जद्दोजहद के बाद चालक जब जाम से नहीं निकल पाया तो उसने कालेज प्रबंधन को सूचना दी। मेडिकल कॉलेज के महाप्रबंधक मनोज सिसौदिया ने अजगैन पुलिस को सूचना देकर एक एंबुलेंस को मेडिकल कॉलेज से रवाना किया। लखनऊ से कानपुर जाने वाले रूट से (रांग साइड) से हूटर बजाते हुए चालक एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचा। पुलिस की मदद से डीसीएम से 5 सिलिंडरों को उतारवाकर एंबुलेंस में रखवा उसे मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल संतोष कुमार ने हाईवे के दोनों छोर का ट्रैफिक रोककर फंसी डीसीएम को मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना किया। मेडिकल कॉलेज के महाप्रबंधक मनोज सिसौदिया ने बताया कि उनके पास ऑक्सीजन का स्टॉक बिल्कुल खत्म हो चुका था। सही समय पर पुलिस की मदद से ऑक्सीजन मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। जिससे किसी मरीज के साथ अनहोनी होने से टल गई।

पुराने डीलरों ने खड़े किए हाथ
महाप्रबंधक मनोज सिसौदिया ने बताया कि उनके पास पूर्व में लखनऊ के दो पुराने डीलर थे। जिन्होंने अब विषम परिस्थितियों में ऑक्सीजन की उपलब्धता कराने को लेकर हाथ खड़े कर लिए हैं। सिटी मजिस्ट्रेट चंदन पटेल की मदद से कानपुर के एक डीलर की मदद से ऑक्सीजन सिंलिंडरों को लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed