{"_id":"6043c7c58ebc3e59115023a8","slug":"unnao-news-unnao-news-knp6160562123","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव: युवक का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव: युवक का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग
विज्ञापन
उन्नाव। फेसबुक मैसेंजर पर संदेश भेजकर युवक से दोस्ती करने वाली युवती ने खुद के साथ युवक का अश्लील वीडियो रिकार्ड किया। इसके बाद ब्लैकमेल कर रुपयों की मांग की। रुपये न देने पर युवती व उसके साथी ने फेसबुक पर उससे जुड़े परिवार और दोस्तों को वीडियो शेयर करने की धमकी देकर 11 हजार रुपये ऐंठ लिए। इसके बाद और रुपयों की मांग करते हुए न देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इससे आजिज युवक ने दोस्त को आप बीती बताते हुए जहर खाकर जान देने की कोशिश की। गनीमत रही कि सही वक्त पर पहुंचकर दोस्त ने उसकी जान बचा ली। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।
शहर के सिविल लाइंस क्षेत्र निवासी एक 25 वर्षीय युवक के फेसबुक मैसेंजर पर कुछ दिन पहले एक महिला ने संदेश भेजा। उससे दोस्ती कर व्हाट्स एप नंबर देकर चैटिंग शुरू कर दी। युवक को भरोसे में लेकर प्यार का इजहार किया। शुक्रवार को मैसेंजर पर वीडियो कॉलिंग कर अश्लीलता शुरू कर दी। उसने युवक को भी ऐसा ही करने के लिए उकसाया। उसके झांसे में आकर युवक ने भी वैसा ही किया। महिला ने खुद के साथ उसका वीडियो रिकार्ड कर लिया और फोन काट दिया। बाद में ब्लैकमेल कर 11 हजार रुपये ऐंठ लिए। इसके बाद और रुपये की मांग की गई। पीड़ित युवक ने अपने एक दोस्त को आपबीती सुनाई और जहर खाकर आत्महत्या करने की बात कही। दोस्त उसके घर पहुंचा गया और उसे समझाकर जहर खाने से रोक दिया। पुुलिस से जांच शुरू की है।
राजस्थान का निकला नंबर
पूर्व में दो अन्य युवकों के साथ इस तरह की ठगी हुई थी। शुक्रवार को हुई घटना पर पुलिस ने फोन व पेटीएम नंबर की जांच की तो नंबर राजस्थान का निकला। सर्विलांस की मदद से मोबाइल नंबरों को ट्रेस करने की कोशिश शुरू की गई है।
विज्ञापन
पुलिस की सलाह, झांसे में न आएं
स्वॉट प्रभारी गौरव कुमार ने कहा कि फेसबुक, व्हाट्सएप समेत अन्य सोशल मीडिया पर अनजान महिला या पुरुष से दोस्ती करने से पहले उनके बारे में जानकारी करें। अनजान महिला या पुरुष की फ्रेंड रिक्वेस्ट कतई स्वीकार न करें। ऐसी गलती करना घातक हो सकती है।
बोले सीओ सिटी
सीओ सिटी गौरव कुमार ने बताया कि किसी भी सोशल साइट्स पर अनजान युवक या महिला से दोस्ती करने से पहले उसके बारे में जानकारी कर लें। उसकी अपनी पर्सनल चीजें कतई शेयर न करें। युवक के साथ हुई घटना के खुलासे के लिए साइबर व स्वॉट टीम को लगाया है।