{"_id":"6043c2388ebc3edc076e08b8","slug":"unnao-news-unnao-news-knp616049845","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरलोडिंग और हादसों पर अंकुश की योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरलोडिंग और हादसों पर अंकुश की योजना
विज्ञापन
विकास भवन सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में उठे सवालों पर एआरटीओ से जानकारी लेते सांसद सा
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में ओवरलोडिंग और बढ़ते सड़क हादसों का मुद्दा छाया रहा। एआरटीओ व पीटीओ को घेरते हुए जनप्रतिनिधियों ने ओवरलोड वाहनों से सड़कें क्षतिग्रस्त होने की बात कही। एआरटीओ ने स्टाफ की कमी बताई। समिति ने तय किया कि ओवरलोडिंग व सड़क हादसों को रोकने के लिए एआरटीओ, खनन, प्रशासनिक और पुलिस विभाग के अधिकारी संयुक्त चेकिंग और कार्रवाई करेंगे।
विकास भवन सभागार में शनिवार को हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सांसद साक्षी महाराज ने एआरटीओ और सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज के अनुपस्थित होने पर नाराजगी जताई। कुछ देर बाद एआरटीओ ऋतु सिंह बैठक में पहुंचीं। नवाबगंज ब्लॉक प्रमुख अरुण सिंह ने कहा कि जिले में रोजाना सैकड़ों ओवरलोड वाहन निकलते हैं। सड़कें खराब हो रहीं हैं और हादसों में लोगों की जान जा रही है। टोल टैक्स बचाने के लिए रोज सैकड़ों ओवरलोड वाहन अजगैन-मोहान मार्ग के अलावा, मौरावां, पुरवा से निकलते हैं। सांसद साक्षी ने एआरटीओ व पीटीओ (यात्री कर अधिकारी) से जवाब मांगा। उन्होंने स्टॉफ कम होने का पक्ष रखा। बाद में सांसद, डीएम रवींद्र कुमार, सदर विधायक पंकज गुप्ता व एसपी आनंद कुलकर्णी ने ओवरलोडिंग रोकने के लिए योजना तय की। बताया कि जाजमऊ, परियर-बिठूर मार्ग, बक्सर-फतेहपुर मार्ग समेत चार मार्गों से होकर ओवरलोड वाहन जिले में आते हैं। एआरटीओ व खनन विभाग के अलावा प्रशासनिक व पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर इन प्वांइटों पर ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई की जाएगी।
15 दिन में 31 ब्लैक स्पॉट करें ठीक
सांसद ने एनएचएआई व पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से जिले में ब्लैक स्पॉट की संख्या व उन पर हुए सुधार की जानकारी ली। बताया गया कि 31 ब्लैक स्पॉट पर रोड लाइट, मार्ग संकेतक व चेतावनी बोर्ड लगवाए हैं। अवैध कटों को बंद कराया गया है। एआरटीओ व पीटीओ ने ब्लैक स्पॉटों का सत्यापन करने व और सुधार किए जाने की बात कही। संबंधित अधिकारियों को 15 दिन में ब्लैक स्पॉट सही कराने को कहा।
विज्ञापन
खुद लगाए हेलमेट, करें जागरूक
एसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि देहात क्षेत्र में हेलमेट व सीट बेल्ट को लेकर लोगों में जागरूकता नहीं है। पुलिस व अन्य अधिकारी पहले खुद हेलमेट व सीट बेल्ट लगाए, फिर दूसरों को इसके लिए जागरूक करने की कोशिश करें। सीओ ट्रैफिक गौरव त्रिपाठी से नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करें।
पश्चिम बंगाल में चलेगा मोदी जादू: साक्षी
सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि बंगाल चुनाव में मोदी का करिश्मा चलने वाला है। वहां की जनता दीदी को सदा के लिए राजनीति से विदा करने का मन बना चुकी है।
पत्रकारों से बातचीत में सांसद ने कहा कि अभी तक मोदी का चमत्कार चलता आया है। जनता उनके काम को देख रही है। राम मंदिर हो या काश्मीर मुद्दा, मोदी सब मुमिकन कर दिखाया है। बंगाल की राजनीति से दीदी के विदा लेने का समय आ गया है। बंगाल में उनके खुद के छह आश्रम हैं। अक्सर बंगाल आना-जाना रहता है। वहां की जनता का रुझान मोदीमय दिख रहा है। शहर में रोहिंग्या के पकड़े जाने के सवाल पर सांसद ने कहा कि घुसपैठ तो बहुत पहले से देश में हो रही है। सरकार कानून बनाकर उसे लेकर आई तो देश में बवाल खड़ा हुआ।