फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

छात्र के एक हाथ में कुरान, दूसरे में हो लैपटाप: रजा

Sun, 07 Feb 2021 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
unnao news
नवाबगंज में राज्यमंत्री मोहसिन रजा को विकास कार्यों का कलेंडर भेंट करते ब्लाक प्रमुख अरूण सिंह। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। हाईवे स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे हज एवं वक्फ राज्यमंत्री मोहसिन रजा ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। पार्टी कार्यालय तक सड़क और सोलर सिस्टम लगवाने की भी घोषणा की। कहा कि पहली बार प्रदेश में एनसीईआरटी की पढ़ाई सरकार ने लागू की है। सरकार का संकल्प एक हाथ में कुरान और दूसरे हाथ में लैपटॉप का है।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबके विश्वास के एजेंडे पर काम कर रही है। मदरसों की एसआईटी जांच संबंधी सवाल पर कहा कि कई चीजों को लेकर एसआईटी की जांच हुई। एसआईटी ने रिपोर्ट मुख्यमंत्री को भेज दी है। रिपोर्ट के आधार पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। किसान आंदोलन पर कहा कि बातचीत के लिए सरकार के दरवाजे हर समय खुले हैं। विपक्ष के लोग बोल रहे हैं कि यह काला कानून है। हम कहते हैं कि वह काली चीज तो दिखा दो। काली चीज तुम्हारे दिलों में भरी हुई है। केजरीवाल सरकार पर हमला बोलते हुए मंत्री मोहसिन रजा ने कहा कि दिल्ली की आप सरकार ने 40 लाख श्रमिकों को कोरोनाकाल में निकाल दिया था। योगीजी ने 40 लाख लोगों को रखा। इससे पहले राज्यमंत्री का नवाबगंज में ब्लाक प्रमुख अरुण सिंह ने क्षेत्र में कराए गए कार्यों से संबंधित कलेंडर भेंट किया।
विज्ञापन

बजट को लेकर जागरूक करेगी भाजपा
उन्नाव। भाजपा प्रदेश मंत्री व जिला संगठन प्रभारी शंकरलाल ने वर्चुअल माध्यम से जिला महामंत्री, मंडल अध्यक्षों व प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिया। कहा कि आत्मनिर्भर भारत के लिए समावेशी बजट प्रस्तुत किया गया है। जिलाध्यक्ष राजकिशोर रावत ने बताया कि इसका प्रचार-प्रसार करके जनता को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed