फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

कंप्यूटर में काबिल होंगी ‘बा’ स्कूलों की छात्राएं

Sat, 06 Feb 2021 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
unnao news
उन्नाव। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में पढ़ाई कर रही छात्राओं को जल्द कंप्यूटर शिक्षा मिलनी शुरू हो जाएगी। शिक्षा महानिदेशक ने स्कूलों में कंप्यूटर लैब बनवाने के निर्देश दिए हैं। बीएसए के मुताबिक जल्द ही कंप्यूटर उपलब्ध कराने के साथ शिक्षिकाओं की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन

जिले के 13 ब्लॉकों में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय संचालित हैं। प्रत्येक स्कूल में 100 छात्राओं का नामांकन है। पहले चरण में नौ व दूसरे चरण में चार ब्लॉकों में कस्तूरबा स्कूल संचालित हुए थे। इसमें बांगरमऊ, हसनगंज व सिकंदरपुर सरोसी ब्लॉक को छोड़कर अन्य सभी ब्लॉकों में वैसे तो एक कंप्यूटर है। लेकिन अब सभी स्कूलाें में कंप्यूटर की अतिरिक्त व्यवस्था कराई जाएगी। उसमें मानदेय पर कंप्यूटर शिक्षकों की भर्ती होगी। इसके अलावा अन्य जो संसाधन कम हैं उसकी भी आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन

बीएसए प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि जिले के सभी 13 कस्तूरबा स्कूलों में कंप्यूटर की उपलब्धता अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें नौ बा स्कूलाें में वैसे तो कंप्यूटर है। लेकिन लैब संचालित होनी है इसलिए और कंप्यूटर उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए कार्ययोजना भी तैयार हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन विद्यालयों में है अभी एक कंप्यूटर
जिले के नौ कस्तूरबा स्कूल ऐसे जहां उपलब्ध हैं एक कंप्यूटर। इसमें हिलौली, पुरवा, बिछिया, मियागंज, सफीपुर, गंजमुरादाबाद, नवाबगंज, फतेहपुर चौरासी, असोहा व औरास शमिल हैं। वहीं, बांगरमऊ, हसनगंज व सिकंदरपुर सरोसी ब्लॉक के कस्तूरबा स्कूलों में अभी भी कंप्यूटर न होने से छात्राओं को इस विषय की जानकारी ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed