{"_id":"5e9f34a78ebc3e90701b79f4","slug":"unnao-news-unnao-news-knp5563918126","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई की अनदेखी पर ईओ को पुलिस ने किया पाबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई की अनदेखी पर ईओ को पुलिस ने किया पाबंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। शहर में सफाई व सैनिटाइजेशन में लापरवाही पर डीएम की ओर से चेतावनी के बाद सिटी मजिस्ट्रेट के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने शांतिभंग की आशंका को देखते हुए कार्रवाई की है। ईओ की ओर से निजी मुचलका दाखिल करने पर सिटी मजिस्ट्रेट ने एक सप्ताह का समय की मोहलत दी है। सुधार न होने पर और सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
पिछले दिनों जिले के दौरे पर आए मंडलायुक्त मुकेश मेश्राम ने शहर में सफाई व्यवस्था ध्वस्त होने और सैनिटाइजेशन के काम में सुस्ती पर नाराजगी जताई थी। लगातार लोगों आक्रोश को लेकर डीएम रवींद्र कुमार ने सोमवार को बैठक समीक्षा बैठक में उन्नाव नगरपालिका ईओ आरपी श्रीवास्तव को कार्रवाई की चेतावनी भी दी थी। सिटी मजिस्ट्रेट चंदन कुमार पटेल ने सफाई व सैनिटाइजेशन के काम में लापरवाही से पनप रहे जनाक्रोश और शांतिभंग की आशंका को देखते हुए कोतवाली पुलिस को ईओ को 107/116 के तहत पाबंद करने की कार्रवाई के निर्देश दिए। कोतवाली प्रभारी दिनेशचंद्र मिश्रा ने कार्रवाई करते हुए ईओ को पाबंद करते हुए नोटिस भेजा। नोटिस मिलते ही ईओ की धड़कने बढ़ गईं। वह आनन फानन कलक्ट्रेट पहुंचे और नगर मजिस्ट्रेट कोर्ट में निजी मुचलका भरा। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि ईओ को एक सप्ताह का समय दिया गया है। अगर सुधार न हुआ तो और सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं नगरपालिका ईओ ने कोई जानकारी देने से इनकार कर दिया।