{"_id":"6acfe3d632fcb36fef0b8d4d","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1025-159512-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: छात्राओं ने पोस्टर से दिया स्वच्छता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: छात्राओं ने पोस्टर से दिया स्वच्छता का संदेश
विज्ञापन
स्वच्छता जागरूकता पोस्टर दिखाती छात्राएं। स्रोत: शिक्षक
पुरवा। ब्लॉक क्षेत्र के गढ़ाकोला स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका स्कूल में बुधवार को मिशन शक्ति के तहत हाइजीन और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्राओं और महिला अभिभावकों को स्वास्थ्य, स्वच्छता और महिला सशक्तीकरण के प्रति जागरूक किया गया। छात्राओं ने पोस्टर बनाकर स्वच्छता का संदेश दिया।
शिक्षिका परमीत कौर और जैनब परवीन ने माहवारी के दौरान स्वच्छता का ध्यान रखने और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति सजग रहने की जानकारी दी। बताया कि समाज को बेहतर बनाने के लिए महिलाओं का जागरूक होना जरूरी है। महिलाओं के आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनने से परिवार और समाज दोनों मजबूत होते हैं।
स्कूल की वार्डन कविता तिवारी ने बताया कि मदर मेले का उद्देश्य छात्राओं और महिला अभिभावकों को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है। इस दौरान छात्राओं ने पोस्टर बनाकर स्वच्छता और माहवारी प्रबंधन के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।