{"_id":"6acd4320066648230c0ab0dd","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1024-159420-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: डेंगू के तीन और मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: डेंगू के तीन और मरीज मिले
विज्ञापन
उन्नाव। बारिश के बाद जिले में डेंगू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। सोमवार को आई जांच रिपोर्ट में तीन मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही जिले में अब तक डेंगू से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 35 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने और लार्वा नष्ट करने के निर्देश दिए हैं।
मरीजों में हिलौली तहसील के चटौरी खेड़ा निवासी 66 वर्षीय वृद्ध, बिघापुर के किरत इखेड़ा निवासी 21 वर्षीय युवती और मियांगंज के वनीद नगर निवासी 58 वर्षीय व्यक्ति शामिल हैं। तीनों की जांच रिपोर्ट में डेंगू पॉजिटिव पाया गया है। सीएमओ डॉ. अजय कुमार शर्मा के मुताबिक बारिश के बाद घरों, छतों, कूलर, गमलों, टायरों और अन्य बर्तनों में जमा पानी एडीज मच्छर के प्रजनन का बड़ा कारण बन रहा है। डेंगू फैलाने वाला मच्छर दिन में भी काटता है, इसलिए सतर्कता जरूरी है।
विभाग ने लोगों से घर के आसपास पानी जमा न होने देने, कूलर व टंकियों को नियमित खाली करने, मच्छरदानी का उपयोग करने और पूरी बाहों वाले कपड़े पहनने की अपील की है। तेज बुखार, सिरदर्द, शरीर दर्द या रक्तस्राव जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराने की सलाह दी गई है।