{"_id":"6ad28aa063fdb535a10a6794","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1023-159727-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: मानकों का पालन न करने पर खाद्य कारोबार पर लगाई रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: मानकों का पालन न करने पर खाद्य कारोबार पर लगाई रोक
विज्ञापन
उन्नाव। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने जांच के दौरान मानकों का पालन न करने पर एक किराना स्टोर को बंद करा दिया। साथ ही अलग-अलग स्टोर से छह खाद्य पदार्थों के नमूने भरकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा।
शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद, वीरन सिंह, पंकज कुमार यादव और आशीष कुमार वर्मा ने गदनखेड़ा स्थित सिंह इंटरप्राइजेज, रिलायंस की क्विक सप्लाई चेन प्राइवेट लिमिटेड के सरायजोगा परिसर और ब्लिंक कामर्स के असोहा व एबी नगर स्थित परिसरों का निरीक्षण किया। यहां चायपत्ती, कुट्टू का आटा, टोमैटो केचप, देसी घी और सेंधा नमक समेत छह नमूने भरे।
रिलायंस की क्विक सप्लाई चेन प्राइवेट लिमिटेड में नियमों का पालन न मिलने पर अग्रिम आदेशों तक कारोबार को बंद करा दिया गया। ब्लिंक कामर्स के असोहा परिसर में नियम का पालन न मिलने पर सुधार के लिए नोटिस जारी किया गया। यहां संदेह के आधार पर देसी घी के 618 पैकेट जब्त किए गए, इनकी कीमत करीब 3.94 लाख रुपये है। इसके अलावा एबी नगर परिसर में कर्मचारियों के स्वास्थ्य परीक्षण प्रमाणपत्र नहीं मिले। वहीं शुक्लागंज में खाद्य सुरक्षा वैन से 24 नमूनों की जांच हुई। इनमें 23 मानक के अनुरूप और एक मानक के विपरीत मिला।