{"_id":"6acd4339de17670e4e060840","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1023-159404-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश में अराजकता का माहौल बना रहा विपक्ष : साक्षी महाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश में अराजकता का माहौल बना रहा विपक्ष : साक्षी महाराज
विज्ञापन
सुंदरीकरण कार्य का लोकार्पण करते सांसद साक्षी महाराज, साथ में जिलाध्यक्ष व क्षेत्रीय विधायक। स्
बीघापुर। हिंदी के प्रख्यात कवि पं. सूर्यकांत त्रिपाठी निराला की कर्मस्थली गढ़ाकोला में विधायक निधि से 15 लाख की लागत से प्रतिमा स्थल का सुंदरीकरण कराया गया है। सोमवार को सांसद साक्षी महाराज ने इसका लोकार्पण किया। उन्होंने विधायक आशुतोष शुक्ला की ओर से शहीदों व साहित्यकारों की स्मृतियों के लिए किए गए कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने विपक्ष पर देश में अराजकता का माहौल बनाने का आरोप भी लगाया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी पर राम की कृपा बरस रही है। दोनों ही सनातन के उत्थान के लिए कदमताल कर रहे हैं। सांसद ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि संप्रदाय विशेष के नाराज होने के भय से वह अयोध्या के श्रीराम मंदिर का दर्शन करने से डरते हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी और विधायक आशुतोष शुक्ला ने भी संबोधित किया। राजकुमार त्रिपाठी, रजन्ना मिश्रा, पुरवा ब्लॉक प्रशासक सतीश चौधरी, सांसद प्रतिनिधि अमितेश नंदू, सुमेरपुर ब्लॉक प्रशासक प्रतिनिधि योगेश बाजपेई, मुन्ना सिंह मंडपहा, विनोद लोधी, योगेश पांडे, प्रेम शंकर लोधी आदि रहे। कैंची मोड़ व बेहटा भवानी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद का स्वागत किया।