{"_id":"6ac7f705dee0432f7702c344","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1023-159145-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: भाषण प्रतियोगिता में मो. शाहिद को जिले में पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: भाषण प्रतियोगिता में मो. शाहिद को जिले में पहला स्थान
विज्ञापन
प्रमाण पत्र दिखाते छात्र। संवाद
फतेहपुर चौरासी। सपनों का भारत सेवाचित्र अभियान के तहत पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में जिलास्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज छात्र मो. शाहिद ने भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोशन किया। इसके अलावा सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी में तीन छात्र चतुर्थ स्थान पर रहे। बृहस्पतिवार को इन छात्रों को कॉलेज में सम्मानित किया गया।
नगर पंचायत स्थित जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य हरीलाल ने बताया कि बुधवार को उन्नाव के पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में सपनों का भारत सेवाचित्र अभियान के तहत जिलास्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें कक्षा नौ से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया था। भाषण प्रतियोगिता में कॉलेज के हाईस्कूल के छात्र मो. शाहिद ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा नौ के छात्र नीतीश कुमार, युवराज व विशाल ने सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी में चौथा स्थान प्राप्त किया।
प्रधानाचार्य ने इस उपलब्धि पर सभी छात्रों व शिक्षकों को बधाई दी। इस दौरान सभासद श्यामानुज पांडेय, डॉ. सरोज शुक्ल, आनंद कुमार, डॉ. रामबचन कुमार, जगनंदन, कृष्ण मोहन, नीमा मिश्रा, रजनीश कुमार, अभिषेक, धनंजय, विकास कुमार आदि शिक्षक मौजूद रहे।