फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: शहर के अंदर वाहनों के प्रवेश पर रहेगी रोक

Wed, 26 Aug 2026 01:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-37- नगर पालिका परिषद के पास की रोशनी जगमगाता, बनाया गया द्वार। संवाद
उन्नाव। ईद-ए-मिलाद-उन-नबी (बारावफात) पर बुधवार को शहर के अंदर ऑटो, ई रिक्शा व व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। अलग-अलग दिशाओं से आने वाले वाहनों का विभिन्न स्थानों से डायवर्जन किया जाएगा।
विज्ञापन

यातायात पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांधी नगर तिराहा से वाहनों का डायवर्जन गदन खेड़ा चौराहा की तरफ किया जाएगा। हरदोई ओवर ब्रिज से आईबीपी चौराहा की ओर जाने वाले वाहनों को प्रकाश गेस्ट हाउस की ओर भेजा जाएगा। पुलिस ऑफिस तिराहा से बड़ा चौराहा की तरफ भी वाहन का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इन्हें हरदोई ओवर ब्रिज होते हुए लखनऊ बाईपास की ओर भेजा जाएगा।
विज्ञापन

हुसैन नगर चौराहा से आईबीपी चौराहा की ओर जाने वाले वाहनों को छतुरिया कुआं से वापस भेजा जाएगा। बागरमऊ, सफीपुर से आने वाले व्यावसायिक व भारी वाहनों का डायवर्जन चकलवंशी चौराहा से मियागंज चौराहा की ओर किया जाएगा। गदन खेड़ा चौराहा से शहर के अंदर आने वाले वाहनों को वकीलों के रामलीला मैदान से शेखपुर नहर होते हुए मगरवारा की ओर भेजा जाएगा। वहीं, मगरवारा की ओर से आने वाले वाहनों को इसी रास्ते से गदनखेड़ा चौराहा की तरफ डायवर्जन किया किया जाएगा। यह डायवर्जन सुबह दस बजे से ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की नमाज समाप्ति तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो-

बारावफात पर रोशनी से जगमगागया शहर
उन्नाव। जश्न ए ईद मिलादुन्नबी (बारावफात) के मौके पर शहर जगमगा उठा। मस्जिदों, घरों के साथ ही गली-मोहल्लों को भी सजाया गया। अल्लाह के नबी हजरत मोहम्मद की यौमे पैदाइश पर मुसलमानों ने एक-दूसरे को मुबारकबाद पेश की।
करीब 1500 साल पहले अरब की सरजमीं पर हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहो अलैह वसल्लम की विलादत हुई थी। अल्लाह ने हजरत मोहम्मद को आखिरी नबी बनाकर दुनिया में भेजा। मजहबे इस्लाम की नींव रख कर ज़ुल्म, जहालत, बदकिरदारी, नशे में चूर इन्सानों को सही रास्ते पर चलने की दावत हजरत मोहम्मद ने दी। मजहबी जानकार बताते हैं कि कुरान पाक को अल्लाह ने अपने नबी हजरत मोहम्मद पर नाजिल किया। कुरान व हदीसों में कई जगह हजरत मोहम्मद के हुस्ने इखलाक (अच्छा व्यवहार) का जिक्र आया है।

अल्लाह के नबी की पैदाइश के इस मौके पर जश्न ए ईद मिलादुन्नबी मुसलमान मनाते हैं। गलियों, घरों, मस्जिदों को रंगीन रोशनी आदि सामग्री से सजाया गया। घरों में महफिले मिलाद मुनअक़िद किया गया। एक-दूसरे को मुबारकबाद पेश कर लंगर तकसीम किए गए। शहर के मोहल्ला कंजी, दादा मियां चौराहा, छिपियाना, तालिब सराय, कासिम नगर, दरोगा बाग, नूरुद्दीन नगर, तकी नगर व एबी नगर सहित कई जगह सजावट की गईं। बड़े-बड़े गेट बनाए गए। रात भर रोशनी देखने के लिए लोग परिवार सहित गए। बच्चों में खासा उत्साह दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed