{"_id":"6980f1b4cf9b1983a2027fe4","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1023-144526-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: ओवरलोडिंग पर सीएम के निर्देश बेअसर, फर्राटा भर रहे ओवरलोड डंपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: ओवरलोडिंग पर सीएम के निर्देश बेअसर, फर्राटा भर रहे ओवरलोड डंपर
विज्ञापन
फोटो-14- अजगैन मोहान मार्ग पर नवई से गुजरता ओवरलोड मौरंग लदा डंपर। संवाद
हसनगंज। मुख्यमंत्री के आदेशों के बावजूद ओवरलोड वाहनों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। अजगैन-मोहन मार्ग पर मौरंग, बालू और डस्ट से लदे ओवरलोड डंपर और ट्रक बेखौफ दौड़ रहे हैं। कानपुर-लखनऊ हाईवे से लखनापुर, नवई और मोहान होते हुए प्रतिदिन सैंकड़ों की संख्या में ये ओवरलोड डंपर लखनऊ व अन्य जिलों की मंडियों तक पहुंच रहे हैं। अनुमान है कि इस मार्ग से हर दिन दो से तीन हजार ओवरलोड डंपर गुजरते हैं, जिससे सड़कों की हालत लगातार बिगड़ रही है और आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।
सूत्रों के अनुसार, क्षेत्र में तैनात पीटीओ शहपर किदवई कभी-कभार औपचारिकता पूरी करने के लिए एक-दो ट्रक सीज कर देते हैं। ओवरलोड वाहनों के कारण नवाबगंज टोल प्लाजा को लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है। स्थानीय निवासी रमेश, आशीष निगम, चंद्र शेखर द्विवेदी, अजय लोधी, राम पाल, अमित, विनोद आदि ने बताया कि इन डंपरों की तेज रफ्तार और लापरवाही से कई गंभीर हादसे हो चुके हैं। इसके अतिरिक्त, इन वाहनों के कारण अजगैन-मोहन मार्ग पर घंटों जाम लगा रहता है, जिससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो जाता है।
एसडीएम प्रज्ञा पांडेय ने बताया कि समय-समय पर चेकिंग अभियान चलाए जाते हैं और जल्द ही एक बार फिर ओवरलोड डंपरों के खिलाफ अभियान चलाकर उन्हें सीज करने की कार्रवाई की जाएगी।