फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: फैक्टरी में काम करते समय फटा सिलिंडर, श्रमिक झुलसा

Sun, 04 Jan 2026 12:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-20- जिला अस्पताल में भर्ती सिलिंडर फटने से घायल श्रमिक। संवाद
उन्नाव। अकरमपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित सरिया बनाने वाली फैक्टरी में सिलिंडर फटने से तीन श्रमिक झुलस गए। साथ काम कर रहे अन्य श्रमिकों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के गांधीनगर मोहल्ला निवासी शिवकुमार तिवारी (45) अकरमपुर स्थित रिमझिम फैक्टरी में मजदूरी करते हैं। शुक्रवार की देर रात काम कर रहे थे, तभी अचानक गैस सिलिंडर फट गया। इससे शिवकुमार झुलस गए। साथी कर्मचारियों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर आशीष सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती किया है। डॉक्टर के अनुसार हालत में सुधार है।
विज्ञापन

फैक्टरी के जीएम परमानंद सिंहल ने बताया कि कटर सेक्शन में काम चल रहा था। वाल्व फंस जाने से एलपीजी सिलिंडर फट गया। इससे शिवकुमार तिवारी के अलावा दो अन्य लोग भी हल्के से झुलसे हैं। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे गई है। फैक्टरी के यंत्रों से आग बुझा दी गई है। उस दौरान वहां सात-आठ लोग काम कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed