फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: दो डंपरों के बीच दबी कार, बाल-बाल बचे सवार

Sun, 04 Jan 2026 12:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-23-हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार। स्रोत:ग्रामीण
नवाबगंज। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर शनिवार की सुबह चमरौली गांव की तरफ मुड़ रहे डंपर के पीछे चल रही कार में पीछे से आए दूसरे डंपर ने टक्कर मार दी। कार आगे वाले डंपर में टकरा गई। दो डंपरों के बीच दबी कार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार चालक बाल-बाल बच गया। दोनों डंपर के चालक भाग गए। इस दौरान दोनों तरफ एक घंटे तक जाम के हालात बने रहे।
विज्ञापन

कानपुर के थाना रानियां के परसौली गांव निवासी अतर सिंह यादव शनिवार की सुबह करीब 11 बजे कार से लखनऊ की ओर जा रहे थे। अजगैन कोतवाली क्षेत्र में चमरौली मोड़ पर आगे चल रहे डंपर के चालक ने गांव की तरफ मुड़ने के लिए ब्रेक लगाई तो चालक ने भी कार रोक दी, तभी पीछे से आए दूसरे डंपर की तेज टक्कर से कार आगे वाले डंपर में जा घुसी। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई लेकिन कार चला रहे अतर सिंह और सवार बाल-बाल बच गए। घटना के बाद दोनों चालक डंपर छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त वाहन बीच सड़क पर फंसे होने से यातायात बाधित हो गया और कुछ ही देर में दोनों तरफ वाहनों की कई किलोमीटर लंबी कतारें लग गईं। सूचना पर पहुंची अजगैन कोतवाली पुलिस ने वाहनों को हटवाया और करीब एक घंटे बाद यातायात सामान्य हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजगैन कोतवाली प्रभारी सुरेश सिंह ने बताया कि क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से हटवाकर यातायात शुरू करा दिया गया था। टक्कर मारने वाले डंपर को कोतवाली में खड़ा कराया गया है। कार चालक ने अभी तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed