फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: सरस्वती मेडिकल कॉलेज में ईडी का छापा, मची अफरातफरी

Fri, 07 Nov 2025 12:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-39- सरस्वती मेडिकल कॉलेज परिसर में खड़ी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की गाड़ियां। संवाद
नवाबगंज (उन्नाव)। सोहरामऊ स्थित सरस्वती मेडिकल कॉलेज में बृहस्पतिवार सुबह को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने छापा मारा। बताया जाता है कि फर्जी डिग्री और कई करोड़ के लेनदेन के इनपुट पर यह जांच हो रही है। हापुड़ की मोनाड यूनिवर्सिटी की फर्जी डिग्री और मार्कशीट से जुड़े मामले के बाद ईडी यहां तक पहुंची है। दस्तावेज और कंप्यूटर डेटा के अलावा फीस और अन्य आय-व्यय संबंधी अभिलेखों की जांच चल रही है। शुक्रवार को भी जांच जारी रहने की उम्मीद है। तब तक प्राचार्य सहित पूरे स्टाफ को कॉलेज से बाहर जाने से रोक दिया गया है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे ईडी की टीम तीन गाड़ियों से सोहरामऊ थाना क्षेत्र स्थित सरस्वती मेडिकल कॉलेज पहुंची। प्राचार्य आरएन श्रीवास्तव 9:30 बजे जैसे ही कॉलेज पहुंचे टीम के साथ पहुंचे अधिकारियों ने उनसे ऑफिस में पूछताछ शुरू कर दी और मोबाइल फोन कब्जे में ले लिए। इसके बाद टीम ने मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड को छोड़ कैंपस में शिक्षकों और छात्रों के प्रवेश पर रोक लगा दी।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. आरएन श्रीवास्तव के साथ ईडी की टीम प्रशासनिक भवन का पहुंची और मौजूद कर्मचारियों के भी मोबाइल फोन जमा करा लिए। सभी को कक्ष में ही रहने की हिदायत दी गई। टीम एचआर डिपार्टमेंट और रजिस्ट्रार ऑफिस के कंप्यूटरों व दस्तावेजों की जांच कर रही है। सूत्रों के अनुसार फर्जी डिग्री और मार्कशीट रैकेट के संबंध में ईडी ने उन्नाव में सरस्वती मेडिकल कॉलेज के अलावा इस ग्रुप से जुड़े हरियाणा और दिल्ली स्थित 16 अन्य संस्थानों और प्रतिष्ठानों में भी जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरस्वती मेडिकल कॉलेज के मुख्य वित्त अधिकारी अखिलेश मौर्य के लखनऊ में गोमतीनगर स्थित आवास पर भी टीम के अधिकारी जांच कर रहे हैं। बृहस्पतिवार सुबह शुरू हुई जांच 12 घंटे से जारी है। सूत्रों के अनुसार दस्तावेजों की जांच शुक्रवार तक भी जारी रहेगी। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य आरएन श्रीवास्तव से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ होने से संपर्क नहीं हो सका।

फोटो-39- सरस्वती मेडिकल कॉलेज परिसर में खड़ी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की गाड़ियां। संवाद

फोटो-39- सरस्वती मेडिकल कॉलेज परिसर में खड़ी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की गाड़ियां। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed