{"_id":"690b9d565921743a4c0a49d5","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1023-139762-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: संदिग्ध हालात में घर में मृत मिली महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: संदिग्ध हालात में घर में मृत मिली महिला
विज्ञापन
पुरवा। वजीरखेड़ा गांव में महिला घर के कमरे फर्श पर पड़ी मिली। बाजार से लौटे बेटे ने सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बेटे ने गांव के ही युवक पर हत्या का शक जताया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
पुरवा कोतवाली के वजीरखेड़ा गांव निवासी प्रकाश लोधी कानपुर में पल्लेदारी करता है। पत्नी केशकली (32) दो बच्चों के साथ गांव में रहती थी। बेटे प्रियांशु ने बताया कि बुधवार शाम पांच बजे मां ने सब्जी लेने बाजार भेजा था। छोटी बहन खुशबू उस समय घर के बाहर खेल रही थी। प्रियांशु के मुताबिक जब वह सब्जी लेकर लौटा तो मां कमरे में जमीन पर पड़ी थीं।
सीएचसी ले जाने पर डॉक्टर ने मृत घाेषित कर दिया। बेटे ने बताया कि पिता नौ दिन से कानपुर में ही हैं। उन्हें घटना की जानकारी दी गई है। सूचना पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेश यादव पहुंचे और जांच की। बेटे प्रियांशु ने पुलिस को बताया कि गांव के ही एक युवक ने मंगलवार की शाम को मां के साथ मारपीट की थी। उसी पर हत्या का शक है। कोतवाल अमरनाथ यादव ने बताया कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।