फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: एक्सप्रेसवे पर अवैध पार्किंग और कट बन रहे हादसों की वजह

Fri, 26 Sep 2025 02:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 02:28 AM IST
सार

उन्नाव के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर अवैध पार्किंग और अवैध कट के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं। यूपीडा और पुलिस की गश्त के बावजूद समस्या बनी हुई है। स्थानीय प्रशासन को सख्ती की आवश्यकता महसूस हो रही है।

विज्ञापन
unnao news
औरास में एक्सप्रेसवे के किनारे नो पार्किंग जोन में खड़े वाहन। संवाद

विस्तार

उन्नाव। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर वाहनों की अवैध पार्किंग और अवैध कट से होने वाला पैदल राहगीरों का आवागमन यहां हादसों का कारण बन रहा है। यूपीडा और पुलिस के तमाम प्रयासों के बावजूद इस अंकुश नहीं लग पा रहा है।
विज्ञापन

औरास। थानाक्षेत्र से होकर गुजरे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर अवैध पार्किंग हादसों का कारण न बने इसके लिए यूपीडा का गश्ती दल भी मुआयना करता रहता है। इसके बाद भी अटिया टोल टैक्स के पास गहाखेड़ा, कोयलियाखेड़ा, मैनीभावाखेड़ा सहित करीब 22 स्थानों पर चालक गाड़ियां खड़ी कर घंटों आराम करते हैं।
विज्ञापन

यही नहीं एक्सप्रेसवे पर कोई मवेशी न चढ़ पाए इसके तीन लेयर की सेफ्टी ग्रिल लगी है। बावजूद इसके जाली कटी होने के कारण आसपास के ग्रामीण एक्सप्रेसवे पार कर आवागमन करते हैं। बृहस्पतिवार को दोपहर करीब एक बजे अटिया टोल टैक्स के पास एक्सप्रेसवे पर कंटेनर सड़क घेर कर खड़ा नजर आया। इसका चालक बिना संकेतक लगाए गाड़ी का टायर बदल रहा था। बर्रा गांव के सामने एक युवक चारे की गठरी सिर पर रखकर एक्सप्रेसवे पार कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी आरके चंदेल ने बताया लगातार गश्ती दल खड़ी गाड़ियों को हटवाता है। गश्ती दल सक्रियता और बढ़ाई जाएगी ताकि भविष्य में हादसे न हों।

तीन किलोमीटर हवाई पट्टी के दोनों तरफ अवैध पार्किंग
गंजमुरादाबाद। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर थाना बेहटामुजावर के खंभौली के सामने तीन किमी. लंबी हवाई पट्टी का प्रयोग आम राहगीर पैदल एक्सप्रेसवे पार करने के लिए कर रहे हैं। हवाई पट्टी के पास सर्विस रोड के किनारे गोसाई बाबा के मंदिर पर अवैध कट भी बना है।
यहां पिछले कई वर्षों से अवैध होटल संचालित हो रहे हैं। इसके चलते बड़े वाहन यहां अपनी गाड़ियां खड़ी कर इन होटलों में जलपान और भोजन करते हैं। नतीजे में पीछे से आने वाले छोटे वाहन अक्सर इन खड़े वाहनों से टकराते रहते हैं। संचालकों पर रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी होटल बराबर चल रहे हैं। यूपीडा और पीआरवी के गश्ती दल गश्त वाहनों को हटाते रहते हैं लेकिन उनके जाते ही फिर से वाहनों की कतार लग जाती है।

थानाध्यक्ष बेहटामुजावर मुन्ना कुमार ने बताया कि पिछले वर्ष चार होटल मालिकों पर कार्रवाई की गई थी। इसके कुछ दिन बाद होटल फिर से खुल गए। इसके लिए यूपीडा को सख्त होने की आवश्यकता है।

औरास में एक्सप्रेसवे के किनारे नो पार्किंग जोन में खड़े वाहन। संवाद

औरास में एक्सप्रेसवे के किनारे नो पार्किंग जोन में खड़े वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed