{"_id":"69557b89c784d81dd605a144","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1004-142747-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: फरक्का और लखनऊ इंटरसिटी एक घंटे रोकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: फरक्का और लखनऊ इंटरसिटी एक घंटे रोकी
विज्ञापन
उन्नाव। जैतीपुर रेलवे स्टेशन की डाउन रेलवे लाइन पर ट्रैक मरम्मत का काम किया गया। इससे रेल यातायात प्रभावित रहा। उन्नाव जंक्शन पर कई ट्रेनों को रोका गया। फरक्का और लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस एक घंटे रुकी रहीं। काम पूरा होने के बाद ट्रेनों को रवाना किया गया।
मिशन रफ्तार के तहत लखनऊ-कानपुर रेल रूट को उच्चीकृत किया जा रहा है। बुधवार को जैतीपुर रेलवे स्टेशन की डाउन रेलवे लाइन पर दोपहर 12 से दो बजे तक दो घंटे का ब्लॉक लेकर पटरियों की जांच, स्लीपरों की मरम्मत और ट्रैक मरम्मत का काम किया गया। इससे दो घंटे के लिए ट्रेनें प्रभावित हो गई। उन्नाव जंक्शन 15744 फरक्का एक्सप्रेस ट्रेन, 12180 लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस को एक घंटे तक रोक गया। इससे ठंड में यात्री परेशान हो गए। वहीं 64212 मेमू पैसेंजर ट्रेन तीन घंटे की देरी से आई।
इसके अलावा 12003,12004 शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन कैंसिल रही। इसके अलावा अन्य कई यात्री ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से देरी से गंतव्य पर पहुंची। स्टेशन पर इंतजार कर रहे यात्रियों ने ट्रेनों की लेटलतीफी पर नाराजगी भी जताई। काम पूरा होने के बाद ट्रेनों को रवाना किया गया। स्टेशन अधीक्षक यूके सिंह ने बताया कि जैतीपुर स्टेशन पर काम के कारण उन्नाव जंक्शन पर कई ट्रेनों को रोका गया था। काम पूरा होने के बाद उन्हें रवाना किया गया।