फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: डिजिटल एक्सरे ठप, मायूस लौटे 125 मरीज

Tue, 23 Sep 2025 12:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
unnao news
एक्सरे कक्ष के बाहर कंप्यूटर ठीक होने के इंतजार में बैठे मरीज। संवाद
उन्नाव। जिला अस्पताल के डिजिटल एक्सरे कक्ष में लगे कंप्यूटर के मॉनिटर में तकनीकी खराबी सोमवार को भी सही नहीं हुई। इससे एक्सरे सेवा ठप रही। इंतजार में मरीज दो बजे तक बैठे रहे। जब कंप्यूटर नहीं ठीक हो पाया तो मायूस होकर 125 मरीज लौट गए। कुछ ने निजी पैथोलॉजी में भी जांच कराई।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में हड्डी संबंधित रोजाना औसतन 700 मरीज डॉक्टरों के पास पहुंचते हैं। इनमें से लगभग 300 मरीजों को डॉक्टर एक्सरे कराने की सलाह देते हैं। शनिवार को एक्सरे कक्ष में लगे कंप्यूटर का मॉनिटर खराब हो गया। इससे मरीजों के एक्सरे बंद हो गए थे। अस्पताल प्रशासन ने इंजीनियर को सूचना दी लेकिन खराबी सही नहीं हुई। इससे सोमवार को भी जांच सेवा शुरू नहीं हुई।
विज्ञापन

डॉक्टर को दिखाने के बाद एक्सरे कराने पहुंचे एक के बाद एक मरीजों की भीड़ शुरू हो गई। स्वास्थ्य कर्मियों ने अगले दिन आने की बात ही। इसपर कुछ मरीज एक्सरे कराने निजी जांच केंद्र चले गए। वहीं कुछ मरीज इंतजार करते रहे। लेकिन जब दो बजे तक कंप्यूटर नहीं सही हुआ तो मायूस होकर लौट गए। एक्सरे टेक्नीशियन वीरेंद्र ने बताया कि इंजीनियर ने सुबह कंप्यूटर की खराबी सही की थी लेकिन सही तरीके से काम नहीं कर रहा है। शाम को दोबारा मरम्मत कराई जाएगी। उम्मीद है मंगलवार से एक्सरे शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed