{"_id":"68cf0687b34a1da72b041b56","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1004-137292-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: कंप्यूटर में खराबी से जिला अस्पताल में डिजिटल एक्सरे ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: कंप्यूटर में खराबी से जिला अस्पताल में डिजिटल एक्सरे ठप
विज्ञापन
फोटो-2-एक्सरे कक्ष के बाहर बैठे मरीज। संवाद
उन्नाव। जिला अस्पताल के डिजिटल एक्सरे कक्ष में लगे कंप्यूटर के मॉनिटर में तकनीकी खराबी आ गई। इससे एक्सरे सेवा ठप हो गई। मरीज मरम्मत के इंतजार में एक बजे तक बैठे रहें। जब कंप्यूटर नहीं बन पाया तो मायूस होकर लौट गए। कुछ ने निजी पैथोलॉजी में जांच कराई।
जिला अस्पताल के ट्राॅमा सेंटर में हड्डी संबंधित रोजाना औसतन 700 मरीज डॉक्टरों के पास पहुंचते हैं। इनमें से लगभग 300 मरीजों को डॉक्टर एक्सरे कराने की सलाह देते हैं। शनिवार को डॉक्टर को दिखाने बाद एक्सरे कक्ष पहुंचे लेकिन एक्सरे कक्ष में लगे कंप्यूटर का मॉनिटर खराब हो गया। इससे मरीजों के एक्सरे नहीं हुए।
एक के बाद एक मरीजों की भीड़ शुरू हो गई। कुछ मरीज एक्सरे कराने निजी जांच केंद्र चले गए। वहीं कुछ मरीज इंतजार करते रहे। जब एक बजे तक कंप्यूटर नहीं सही हुआ तो मायूस होकर लौट गए। स्वास्थ्य कर्मियों ने उन्हें अगले दिन आकर देखने की बात कही। एमएस डॉ.संजीव ने बताया कि इंजीनियर को सूचना दे दी गई। जल्द ही मरम्मत हो जाएगी। उम्मीद है सोमवार को एक्सरे शुरू हो जाएंगे।