{"_id":"68cb072ab0987ed0b205c794","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1004-137145-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: मंडलीय जूडो प्रतियोगिता में आतिफ और दिवाकर ने जीता स्वर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: मंडलीय जूडो प्रतियोगिता में आतिफ और दिवाकर ने जीता स्वर्ण
विज्ञापन
पदक के साथ आतिफ औैर दिवाकर। स्रोत: शिक्षक
उन्नाव। मंडलीय जूडो प्रतियोगिता में अंडर-19 वर्ग में आतिफ ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। अंडर-17 में दिवाकर ने भी स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके अलावा अंडर-14 में शिवांश ने रजत पदक और बालिका वर्ग में रागिनी ने रजत पदक जीता।
लखनऊ में मंडलीय जूडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कई जिलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। शहर के अटल बिहारी इंटर कॉलेज के छात्र आतिफ मोहम्मद अहमद ने अंडर-19 बालक वर्ग 55 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है। अंडर-17 बालक वर्ग में महात्मा गांधी इंटर कॉलेज मोहान के दिवाकर ने भी स्वर्ण पदक जीतकर नाम रोशन किया। इसके अलावा अंडर- बालक वर्ग 35 किलो भार वर्ग में यूपीएस सेमरी असोहा के शिवांश और बालिका वर्ग में रागिनी ने रजत पदक हासिल किया।
क्रीडा सचिव नवीन सिन्हा ने बताया कि श्रेष्ठ प्रदर्शन पर आतिफ मोहम्मद और दिवाकर का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। 24 सितंबर को सहारनपुर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक सुनील दत्त, प्रधानाचार्य अजब सिंह, अनूप सिंह, परमात्मा शरण, वीरेंद्र सिंह आदि ने बधाई दी।