{"_id":"68c9bafbfe9db05771053a6b","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1004-137083-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: नोटिस के बाद भी नर्सिंगहोम संचालित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: नोटिस के बाद भी नर्सिंगहोम संचालित
विज्ञापन
फोटो-1- नोटिस जारी होने के बाद भी औरास में संचालित नर्सिंग होम। संवाद
औरास। नोटिस के बाद भी नर्सिंगहोम संचालकों पर कार्रवाई और चेतावनी का डर नहीं है। सोमवार को सीएचसी प्रभारी ने नोटिस देकर नर्सिंगहोम का संचालन बंद करने का निर्देश दिया लेकिन मंगलवार को भी नर्सिंगहोम संचालित मिला।
औरास क्षेत्र में बिना पंजीकरण कई नर्सिंगहोम, पैथालॉजी और क्लीनिक संचालित हो रहे हैं। अक्सर ज्यादा बिल और गलत इलाज जैसे आरोप भी लगते हैं। शिकायतों पर नोटिस और जांच की कार्रवाई के आदेश होते हैं लेकिन कुछ दिन बाद ही क्लीन चिट दे दी जाती है। फिर से संचालन शुरू हो जाता है।
अमर उजाला ने इस खबर को 15 सितंबर के अंक में प्रकाशित किया था। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की नींद टूटी और सोमवार को सीएचसी की टीम ने छापा मारा था। इंडियन डायग्नोस्टिक को सील कर दिया था डॉ. अशोक द्वारा संचालित क्लीनिक और सेवा हॉस्पिटल बंद मिलने पर सीएचसी प्रभारी डॉ. अनूप कुमार ने संचालक को नोटिस देकर तीन दिन के अंदर नर्सिंगहोम संचालन संबंधी कागज दिखाने के निर्देश दिए थे। उन्होंने अभिलेखों का सत्यापन न होने तक नर्सिंगहोम का संचालन बंद रखने के निर्देश दिए थे लेकिन सेवा हॉस्पिटल मंगलवार को संचालित रहा। मरीजों का आना-जाना और इलाज जारी रहा।
विज्ञापन
नोटिस के बाद भी नर्सिंगहोम संचालित मिला तो होगी कार्रवाई
एसीएमओ डॉ. एचएन प्रसाद ने कहा कि अभी रिपोर्ट नहीं मिली है। सीएचसी प्रभारी से रिपोर्ट मांगी जाएगी। अगर नोटिस जारी होने के बाद भी संचालन हो रहा है तो नर्सिंगहोम संचालक पर कार्रवाई की जाएगी।