{"_id":"6aef71283bd2d2f0700327cd","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-160945-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: बिक्री के लाइसेंस पर पटाखों का किया अवैध भंडारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: बिक्री के लाइसेंस पर पटाखों का किया अवैध भंडारण
विज्ञापन
बरामद विस्फोटक के साथ आरोपी हिमांशु गुप्ता। स्रोत: पुलिस
सफीपुर। आसीवन थाना क्षेत्र के मियागंज ब्लॉक के बरहाकलां गांव के बाहर आबादी क्षेत्र में पटाखों का अवैध रूप से भंडारण और बिक्री की जा रही थी। सूचना पर तहसील, अग्निशमन और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने छापा मारा। मौके से 28 गत्तों में पैक पटाखे बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।
आसीवन थाना क्षेत्र के मोहल्ला सुभाष नगर में हिमांशु गुप्ता के पास मियांगज ब्लॉक के बरहाकलां गांव में पटाखे बेचने का लाइसेंस है। शनिवार को पुलिस को पता चला कि उसने बिक्री के नाम पर घर में अवैध भंडारण कर रखा है। इस पर तहसीलदार हसनगंज कीरत सिंह, फायरमैन प्रदीप कुमार पांडेय पुलिस के साथ मौके पर पहुंच जांच की। हिमांशु की दुकान से छोटे-बड़े 28 गत्ते बरामद किए। 27 गत्तों में पटाखे और एक गत्ते में प्लास्टिक की पिस्टल थी।
थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि कस्बे से लगभग दो किलोमीटर दूर पटाखे की दुकान लगाने का लाइसेंस था। इसके बाद भी वह आबादी में भंडारण कर बेचा जा रहा था। गत्तों को सील कर हिमांशु को हिरासत में लिया गया है।