{"_id":"6ae252e3b2d60fbf800aaab7","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-160407-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
पुरवा (उन्नाव)। नगर के मोहल्ला जिंदवाबाड़ी में बुधवार दोपहर युवक का शव घर के कमरे में रस्सी के फंदे से लटका मिला। वह बुधवार की सुबह ही ससुराल से घर लौटा था।
मोहल्ला जिंदवाबाड़ी निवासी रईस अहमद का बेटा सईस (32) मुंबई में सिलाई का काम करता था। पिता ने बताया कि करीब एक महीने पहले वह घर आया था। बहू शाहीन के मायके में होने से दो दिन पहले वह रायबरेली के गांव खुशरू स्थित ससुराल गया था। बुधवार सुबह बेटा घर लौटा और छत पर बने कमरे में लेट गया। शाम करीब तीन बजे पिता ने उसका शव कमरे में रस्सी के फंदे से लटका देखा। पुलिस ने जांच की। पिता ने बताया कि छह साल पहले शादी हुई थी। वह चार भाइयों में सबसे बड़ा था। भाई की मौत से शाहरुख, सैफ, बहन रुखसार, रेशमा सहित अन्य परिजन बेहाल हैं।
कोतवाल भवन सिंह मौर्य ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम होगा, उसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।