{"_id":"6ae252f1cf4f33adb00f3c98","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-160388-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: हाईवे पर खड़े डंपर में भिड़ी डीसीएम, पहिया चढ़ने से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: हाईवे पर खड़े डंपर में भिड़ी डीसीएम, पहिया चढ़ने से किसान की मौत
विज्ञापन
उन्नाव। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर गदनखेड़ा स्थित ओवरब्रिज पार करने के बाद चालक को झपकी आने से डीसीएम खड़े डंपर में पीछे से भिड़ गई। डीसीएम का दरवाजा खुलने से उसमें बैठा किसान सड़क पर गिरा और पहिया उसी पर चढ़ने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक डंपर लेकर भाग निकला।
इटावा जिले के बकेवर थानाक्षेत्र के नगला बनी निवासी बृजमोहन उर्फ विनय (32) पुत्र नर सिंह यादव खेती करते थे। बृजमोहन के मामा डीसीएम चालक गोलू सहयोगी चालक गुरुमुक सिंह के साथ पंजाब से भाड़ा लादकर लखनऊ जा रहे थे। गोली ने बताया कि रास्ते में बृजमोहन मिला तो उसे भी गाड़ी में बिठा लिया। कानपुर -लखनऊ हाईवे पर सदर कोतवाली के गदनखेड़ा ओवर ब्रिज पार कर निर्माणधीन पेट्रोल पंप के सामने बुधवार भोर करीब पांच बजे चालक को झपकी आने से डीसीएम आगे खड़े डंपर में भिड़ गई।
टक्कर लगने से केबिन का दरवाजा खुल गया और बृजमोहन नीचे गिरा और पहिये के नीचे जाकर दब गया और उसकी मौत हो गई। पति की मौत से पत्नी नीतू बेहाल हैं। छोटे भाई जगमोहन ने बताया कि बृजमोहन का बेटा दिव्यांशु है। बेटे की मौत से मां विमला सहित अन्य परिजन बेहाल हैं। कोतवाल चंद्रकांत मिश्रा ने बताया पत्नी की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।