{"_id":"6ad91e44c1b52281d30fc6d9","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-159982-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: 37 लाख की चोरी में सात महीने बाद प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: 37 लाख की चोरी में सात महीने बाद प्राथमिकी
विज्ञापन
उन्नाव। तालिब सरांय मोहल्ले में सात महीने पहले एक घर में हुई करीब 37 लाख की चोरी की घटना में अब न्यायालय के आदेश पर तीन नामजद सहित अज्ञात महिला पर प्राथमिकी दर्ज हुई है। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही थी।
सदर कोतवाली के तालिब सराय मोहल्ला निवासी रेशमा ने बताया कि सात अप्रैल 2026 को वह परिवार के साथ विवाह समारोह में गई थीं। इसी दौरान घर से करीब 40 तोला सोने और 700 ग्राम चांदी के जेवर चोरी हो गए थे। पीड़िता के मुताबिक बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग से चोरी में नामजद लोगों की संलिप्तता का संदेह हुआ था। चोरी के जेवरों का कुछ हिस्सा धवन रोड स्थित ज्वैलर्स की दुकान में बेचा गया। बाद में तीन तोले की सोने की चेन वापस भी की गई थी।
कोतवाली और एसपी कार्यालय तक इसकी शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। न्यायालय में प्रार्थनापत्र देने के बाद अब घटना में शामिल फरदीन, इरफान उर्फ पुन्ना, तारिफ और अज्ञात महिला के साथ गिरोह के अन्य सदस्यों पर चोरी की प्राथमिकी दर्ज हुई है। कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।