फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: पति मायके छोड़कर गया, अगले दिन महिला ने की खुदकुशी

Thu, 22 Oct 2026 01:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
unnao news
गीता (फाइल फोटो) - फोटो : Samvad
सफीपुर। छूही गांव में पति के साथ मायके आई गर्भवती का शव अगले ही दिन कमरे में फंदे से लटका मिला। उसका आठ महीने पहले विवाह हुआ था और एक माह की गर्भवती थी। पिता ने पुलिस को बताया कि ससुराल वाले बेटी के चरित्र पर शक करते थे। इसी वजह से बेटी आहत थी।
विज्ञापन

सफीपुर कोतवाली के छूही गांव निवासी गीता (22) पुत्री रजयपाल का विवाह इसी साल फरवरी में बेहटामुजावर थाना क्षेत्र के गांव नासिरापुर निवासी हरिशंकर के बेटे राहुल से हुआ था। तब से वह ससुराल में रह रही थी। पिता ने बताया कि सोमवार को पति राहुल और अन्य ससुराल वाले उसे लेकर मायके आए यहीं छोड़कर चले गए थे।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह घर के बरामदे में गीता का साड़ी के फंदे से शव लटका मिला। पिता ने बताया कि बेटी एक महीने की गर्भवती थी। आरोप लगाया कि पति और सास गीता के चरित्र पर शक जताते और उलाहना दे रहे थे। अनर्गल आरोपों पर बार-बार सफाई देने से बेटी आहत थी। मायके छोड़ जाने के बाद वह बुरी तरह टूट गई और रो-रोकर बेहाल थी। आरोप है कि इसी वजह से उसने खुदकुशी कर लगी। मां गुड्डी, बड़ा भाई महेंद्र, बड़ी विवाहित बहन आरती सहित अन्य परिजन बेहाल हैं। कोतवाल संदीप मिश्रा ने बताया कि मृतका के परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed