{"_id":"6ad28a6398cac016f70453b5","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-159679-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: कोतवाली में खड़ीं सीज कारों के कीमती पुर्जे चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: कोतवाली में खड़ीं सीज कारों के कीमती पुर्जे चोरी
विज्ञापन
हसनगंज कोतवाली परिसर में खड़ी फॉर्च्यूनर। संवाद
हसनगंज। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर अवैध शराब मामले में सीज फॉर्च्यूनर और ब्रेजा कारों से कीमती पार्ट्स गायब हो गए हैं। फॉर्च्यूनर से म्यूजिक सिस्टम समेत अन्य पार्ट्स गायब होने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। पुलिस अधीक्षक ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ से जांच रिपोर्ट मांगी है।
पुलिस के अनुसार 5 सितंबर 2022 को मोहान चौकी प्रभारी रविशंकर मिश्र ने मटरिया टोल प्लाजा के पास घेराबंदी कर ब्रेजा कार को रुकवाया और उसके चालक राहुल कुशवाहा उर्फ थापा को पकड़ा। पुलिस को देखकर पीछे आ रही फॉर्च्यूनर कार में सवार लोग गाड़ी छोड़कर भाग गए थे। दोनों कारों से हरियाणा की अवैध शराब बरामद हुई थी। इसके बाद पुलिस ने दोनों वाहनों को सीज कर दिया था। 10 अक्तूबर को इनकी नीलामी थी, लेकिन वह निरस्त हो गई।
इसके बाद फॉर्च्यूनर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। इन तस्वीरों में कार के अंदर म्यूजिक सिस्टम और अन्य कीमती पार्ट्स गायब दिख रहे थे। मामले ने तूल पकड़ा तो पुलिस अधीक्षक ने सीओ को जांच के आदेश दिए। सीओ तेज बहादुर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
मालखाने से भी चोरी हो चुकी हैं 72 बैटरियां
हसनगंज कोतवाली परिसर में गाड़ियों के पार्ट्स चोरी होने का यह पहला मामला नहीं है। मालखाने में इससे पहले भी चोरी हो चुकी है। तत्कालीन एसओ मनोज मिश्र ने मुखबिर की सूचना पर चोरों से टॉवर की 77 बैटरियां बरामद की थीं, जिन्हें मालखाने में रखा था। मालखाने में सेंध लगाकर चोर 72 बैटरियां चुरा ले गए थे। दो अक्तूबर 2023 को इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित कर अधिकारियों के संज्ञान में लाया था। इसके बाद तत्कालीन एसपी ने तत्कालीन कोतवाल राजेश सिंह और मालखाना प्रभारी सुजीत सोनकर को निलंबित कर दिया थ।