{"_id":"6ad1390424f27d17520a6992","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-159608-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: जेई से मारपीट में चार दिन बाद दंपती सहित कई पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: जेई से मारपीट में चार दिन बाद दंपती सहित कई पर प्राथमिकी
विज्ञापन
अचलगंज। बिजली निगम कर्मियों के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने चार दिन बाद सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थानाक्षेत्र के बदलीखेड़ा में 12 अक्तूबर को दोपहर जेई श्रवण कुमार संविदा कर्मी महेंद्र कुमार यादव, मो. आरिफ, गंगा प्रसाद, रामकुमार गौरीशंकर सहित अन्य कर्मियों के साथ बकाया बिल और मीटर चेकिंग करने गए थे। राजेंद्र सिंह का 31000 रुपये बिल बाकी था। घर पर पत्नी मनोज देवी थीं। जेई ने जब कनेक्शन काटने की बात कही तो पत्नी मनोज से उनका विवाद हुआ था। देखते ही देखते मारपीट होने लगी। खेतों में काम कर रहे राजेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे थे और अन्य ग्रामीणों के साथ मारपीट की थी।
इससे जेई श्रवण कुमार और महेंद्र के चोट आई थी। उधर, राजेंद्र की पत्नी ने भी जेई पर अभद्रता का आरोप लगाया है। उसी दिन दोनों पक्ष देर शाम तक थाने में पहुंचे थे, लेकिन पुलिस ने दोनों पक्षों को वापस कर दिया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष एसएन त्रिपाठी ने बताया कि जेई श्रवण कुमार की तहरीर पर राजेंद्र सिंह, उनकी पत्नी मनोज देवी सहित अन्य पर सरकारी काम में बाधा, मारपीट सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।