फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: 173 स्कूलों के 12134 बच्चे टाट-पट्टी पर बैठ कर रहे पढ़ाई

Thu, 15 Oct 2026 01:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
unnao news
मवईभान स्कूल में टाट पट्टी पर बैठकर पढ़ाई करते छात्र। संवाद - फोटो : ArchivE
उन्नाव। जिले के 173 स्कूल ऐसे हैं जिनमें अभी तक नौनिहालों के लिए कुर्सी-मेज की व्यवस्था नहीं है। वह अभी भी टाट-पट्टी पर बैठकर पढ़ रहे हैं। अगर जल्द व्यवस्था नहीं हुई तो बच्चों को इस बार भी सर्दी में टाट-पट्टी पर ही बैठकर पढ़ना होगा। वहीं जिम्मेदार, मांगपत्र निदेशालय भेजे जाने का रटा-रटाया जवाब दे रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में 16 ब्लॉक और नगर क्षेत्र में 2709 परिषदीय स्कूल संचालित हैं। इसमें 1883 प्राथमिक, 375 कंपोजिट और 541 उच्च प्राथमिक स्कूल शामिल हैं। इन स्कूलों में करीब 2.23 लाख छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। लेकिन हकीकत यह है कि स्कूलों में व्यवस्थाओं में अभी भी बड़ा अंतर है। शिक्षा विभाग के आंकड़ों की माने तो 2536 स्कूल ऐसे हैं जहां टाट-पट्टी की व्यवस्था समाप्त कर कुर्सी-मेज में छात्रों को पढ़ाई कराई जा रही हैं। वहीं 173 स्कूल ऐसे हैं जहां अभी भी छात्र टाट-पट्टी पर बैठकर पढ़ाई करने को मजबूर हैं। खासकर सर्दियों में फर्श की ठंडक के बीच पढ़ाई करना नौनिहालों के लिए चुनौती बन जाता है। जिन स्कूलों में टाट-पट्टी की व्यवस्था है, वह अधिकतर प्राथमिक स्कूल हैं। छात्रों को लंबे समय तक टाट-पट्टी या चटाई पर बैठने से उन्हें असहज स्थिति में पढ़ाई करनी पड़ती है। छोटे बच्चों के लिए यह परेशानी और बढ़ जाती है।
विज्ञापन


भेजी गई फर्नीचर की डिमांड, बजट का इंतजार
लगातार प्रयास कर स्कूलों में कुर्सी-मेज की व्यवस्था कराई गई है। जो भी शेष स्कूल बचे हैं उनमें भी टाट-पट्टी की व्यवस्था समाप्त करने का प्रयास किया जा रहा है। कुर्सी-मेज के लिए डिमांड भेजी गई थी, इसी सप्ताह आने की उम्मीद है। बजट मिलते ही इन स्कूलों में व्यवस्था करा दी जाएगी। समाजसेवी संस्था व जनप्रतिनिधियों से भी संपर्क किया जा रहा है।-शैलेष पांडेय, बीएसए

मवईभान स्कूल में टाट पट्टी पर बैठकर पढ़ाई करते छात्र। संवाद

मवईभान स्कूल में टाट पट्टी पर बैठकर पढ़ाई करते छात्र। संवाद- फोटो : ArchivE

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed