फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: छात्रवृत्ति परीक्षा में सफल होने के बताए गुर

Thu, 15 Oct 2026 01:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
unnao news
जीजीआईसी में आयोजित प्रशिक्षण में मौजूद छात्र और शिक्षकों को टिप्स देतीं प्रभारी डॉ. नीरा सिंह। - फोटो : Videograb
उन्नाव। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा की तैयारी के लिए जीजीआईसी में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इसमें शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। शिक्षकों को परीक्षा प्रक्रिया, प्रश्नपत्र स्वरूप और पाठ्यक्रम की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

मंडलीय मनोविज्ञानशाला लखनऊ से आईं प्रशिक्षण प्रभारी डॉ. नीरा सिंह ने बताया कि यह परीक्षा आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति देती है। उन्होंने मानसिक योग्यता और शैक्षिक योग्यता परीक्षण की तैयारी पर चर्चा की। प्रश्न हल करने की प्रभावी तकनीकों और समय प्रबंधन पर मार्गदर्शन दिया। शिक्षकों को नियमित अभ्यास और मॉक टेस्ट कराने के लिए प्रेरित किया गया। छात्राओं को नियमित अभ्यास करने और स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह दी गई। स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह देते हुए कहा कि सभी बच्चे सादा भोजन करें। इस अवसर पर एसआरजी डॉ. रचना सिंह, अखिलेशचंद्र शुक्ल, नोडल शिक्षक भरत चित्रांशी, ज्योति उपाध्याय, प्रवीण शर्मा, अगम सिंह, गणेश प्रजापति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed