{"_id":"6acfe3f5786fd3693a01c7ca","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-159521-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: एक दिन की एसडीएम, बीईओ और प्रधान शिक्षक बनीं छात्राओं ने समझी जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: एक दिन की एसडीएम, बीईओ और प्रधान शिक्षक बनीं छात्राओं ने समझी जिम्मेदारी
विज्ञापन
फरियादियों की समस्या सुनतीं एक दिन की एसडीएम बनी छात्रा खुशी। संवाद
- फोटो : Videograb
उन्नाव/हसनगंज। मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को एक दिन का एसडीएम, बीईओ और प्रधानाचार्य बनाया गया। तीनों छात्रों ने कार्यालय के कामकाज को समझा। हसनगंज में एसडीएम बनी छात्रा ने 12 शिकायतों को सुना और उनके निस्तारण के निर्देश दिए।
आदमपुर बरेठी गांव स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूल की कक्षा सात की छात्रा खुशी को एक दिन का एसडीएम बनाया गया। बुधवार सुबह 11:30 बजे एसडीएम बनी छात्रा ने जनसुनवाई शुरू की। शाम तीन बजे तक 12 फरियादी शिकायत लेकर पहुंचे। इसमें जमीन पर कब्जे, फसल खराब होने, जमीन की पैमाइश, खतौनी में नाम सही कराने, अवैध निर्माण और आवास न मिलने की शिकायत आईं। खुशी ने शिकायतों को गंभीरता से सुना और उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। एसडीएम शालिनी सिंह तोमर, तहसीलदार कीरत सेन ने छात्रा को कामकाज की जानकारी दी।
फोटो-18- बीआरसी में लंबित पत्रावलियों की समीक्षा करतीं एक दिन की बीईओ बनीं छात्रा रूही। संवाद
बीईओ बनी छात्रा रूही ने की लंबित पत्रावलियों की समीक्षा
बांगरमऊ। मिशन शक्ति अभियान के तहत नसिरापुर बीआरसी में कक्षा आठ की छात्रा रूही को एक दिन का बीईओ बनाया गया। रूही ने बालिका शिक्षा और सामाजिक बुराइयों पर राय रखी।
विज्ञापन
कहा कि देश और समाज की तरक्की के लिए लड़कियों की शिक्षा बहुत जरूरी है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वह बेटा और बेटी में कोई भेदभाव न करें और सभी बच्चों को अच्छी शिक्षा दें। बाल विवाह जैसी कुरीतियों पर बोलते हुए रूही ने कहा कि यह प्रथाएं बेटियों के सपनों को तोड़ देती हैं। सभी कार्मिकों से कार्यालय की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के साथ, समय से कार्यालय पहुंचने के निर्देश दिए। कहा कि लंबित सभी पत्रावलियों को समय से पूरा किया जाए। बीईओ संजय कुमार ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य छात्रों में लीडरशिप और आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ प्रशासनिक काम समझाना है।
फोटो-19- प्रधान शिक्षक बनीं छात्रा वैष्णवी। स्रोत शिक्षक
कक्षा पांच की छात्रा वैष्णवी बनीं एक दिन की प्रधान शिक्षक
बांगरमऊ। ब्लॉक क्षेत्र के माढ़ापुर प्राथमिक स्कूल की कक्षा पांच की छात्रा वैष्णवी को एक दिन का प्रधान शिक्षक बनाया गया। शिक्षकों और छात्रों ने बुधवार को स्कूल पहुंचते ही छात्रा वैष्णवी का उत्साह के साथ स्वागत किया।
वैष्णवी ने न केवल कार्यालय का कामकाज संभाला, बल्कि पूरी जिम्मेदारी के साथ प्रशासनिक और शैक्षणिक कार्यों को भी पूरा किया। वैष्णवी ने विभिन्न कक्षाओं में जाकर बच्चों के गृहकार्य और कॉपियों को भी चेक किया। अलग-अलग कक्षों के बच्चों को ब्लैकबोर्ड पर पढ़ाया। प्रधान शिक्षक की कुर्सी पर बैठकर छात्रों ने बच्चों को अनुशासन और स्वच्छता का महत्व भी समझाया। इस दौरान इंचार्ज शिक्षक प्रेम सागर, शिक्षिका उर्वशी कुशवाहा, ओमजी, अनीता देवी और सुमन सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

फरियादियों की समस्या सुनतीं एक दिन की एसडीएम बनी छात्रा खुशी। संवाद- फोटो : Videograb