{"_id":"6acd43af79523e1d7b066ffd","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-159418-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: महिला और युवक में फोन पर लंबे समय से होती थी बातचीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: महिला और युवक में फोन पर लंबे समय से होती थी बातचीत
विज्ञापन
पाटन। धमनीखेड़ा रेलवे क्रासिंग के पास रविवार को फंदे से लटके मिले महिला और युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसमें हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मोबाइल फोन से मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस जांच कर रही है। दोनों में फोन पर लंबे समय से बातचीत होने की पुष्टि हुई है। इस मामले में किसी भी पक्ष ने अभी तहरीर नहीं दी है।
पुरवा कोतवाली क्षेत्र के महरामऊ निवासी प्रीति रावत (20) और उसी कोतवाली क्षेत्र के चित्ताखेड़ा गांव निवासी अमन कुमार रावत (23) के शव रविवार को बिहार थाना क्षेत्र के धमनीखेड़ा स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास पेड़ पर फंदे से लटके मिले थे। बिहार थानाध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि अमन की जेब से मिले मोबाइल फोन की जांच में दोनों के बीच लंबे समय से बातचीत होने की पुष्टि हुई है। हालांकि बातचीत की प्रकृति और घटना से उसके संबंध को लेकर पुलिस अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है।
उधर, मृतका प्रीती के भाई सचिन ने उसके पति पर मारपीट करने का आरोप लगाया था। सचिन के मुताबिक शादी के बाद विवाद होने पर परिजन प्रीती को मायके ले आए थे। पुलिस इस पहलू को भी जांच में शामिल कर रही है। दोनों के सुनसान स्थान पर पहुंचने की परिस्थितियों और घटना से पहले की गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।